एसवाईएल बयान लेकर नाराजगी : किसान महापंचायत में केजरीवाल का बहिष्कार करना चाहिए

एसवाईएल पर बयान को लेकर नाराजगी:किसान महापंचायत में केजरीवाल का बहिष्कार करना चाहिए : हुड्‌डाहरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा व पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 4 अप्रैल को जींद में एक किसानों की महापंचायत में शामिल होंगे। हम केजरीवाल से पूछना चाहते है कि वह यह बताएं कि 2017 के पंजाब विधानसभा के चुनाव के दौरान उन्होंने सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण का क्यों विरोध किया था और हरियाणा के हक का पानी न देने का विरोध किसके इशारे पर किया था।

केजरीवाल हालांकि हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन वह पूरी तरह से हरियाणा विरोधी है। सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण हरियाणा के लिए अति महत्वपूर्ण है। हम हरियाणा के लोगों से अपील करते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण का विरोध करने के लिए और हरियाणा का न्यायोचित पंजाब से पानी बंटवारे के खिलाफ बयान देने पर 4 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री का किसानों की महापंचायत में बहिष्कार करना चाहिए। वहीं, पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि भाजपा एक वायरस की तरह देश और प्रदेश का नुकसान पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    अप्रैल के पहले ही दिन 67 केस, सक्रिय भी 200 पार,10 गंभीररेड जोन की ओर जा रहा जिला,
    April 2, 2021
    प्रशासन के प्रति आक्रोश:मठ पर कब्जा और महंत के साथ मारपीट के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई
    April 2, 2021