सेक्टर-37 कोठी विवाद में सुनवाई आज:मनीष गुप्ता की जमानत अर्जी दूसरी बार हुई खारिज
April 1, 2021
विभिन्न स्थानों का होगा दौरा:अप्रैल में सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
April 1, 2021

6 साल की बच्ची से रेप का दोषी गिड़गिड़ाया- मेरी 6 साल की बेटी है रहम करो

कुरुक्षेत्र में बेटी की सहेली से दुष्कर्म:6 साल की बच्ची से रेप का दोषी गिड़गिड़ाया- मेरी 6 साल की बेटी है रहम करो, जज बोले- क्षमा लायक नहींदोषी युवक को 25 साल की कैद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 6 लाख रु. पीड़ित को देने के आदेश
साढ़े छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दोषी राजकुमार को अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज मनीष दुआ की कोर्ट ने 25 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर छह माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं, जिला विधिक प्राधिकरण को भी पीड़ित को 6 लाख रुपए देने के निर्देश दिए गए।

इस मामले में सुनवाई के दौरान दोषी ने सजा में रहम भी मांगा। दाेषी ने कहा कि वह भी छह साल की बच्ची का बाप है। उस पर रहम किया जाए। इस पर कोर्ट ने कहा कि सभी बच्चियां एक जैसी होती हैं। उसने एक मासूम से दुष्कर्म किया है। उसका अपराध क्षमा के काबिल नहीं है। अपराध को देखते हुए कोर्ट ने दोषी को 25 बरस कैद की सजा सुनाई गई।

इस मामले में तब कार्यकारी एसएचओ व अंडर ट्रेनी आईपीएस उपासना ने पूरे मामले की खुद साथ लगकर जांच की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में चार्ज लगने के बाद 12 जनवरी से ट्रॉयल शुरू हुआ। सरकारी वकील भूपेंद्र कुमार के मुताबिक 12 जनवरी कोर्ट में 27 गवाहियां हुई।

तीन माह से भी कम समय में कोर्ट ने इसमें फैसला सुनाया। 5 मई 2020 को आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामले में चालान तैयार करके 10 जून 2020 को कोर्ट में पेश किया था। नियमित सुनवाई स्पेशल फास्ट ट्रैक में चली। कोर्ट ने मामले में 76 दिन में फैसला सुनाया है।

सहेली के साथ खेलने के लिए उनके घर आती थी मासूम, युवक ने चौबारे में ले जाकर की थी दरिंदगी

पीड़िता का परिवार मूलरूप से दूसरे राज्य का है। यहां वे किराए के मकान में रहते हैं। आरोपी भी उसी राज्य का है। यहां भी वह पड़ोसी था। पिछले साल 4 मई को साढ़े छह साल की मासूम बच्ची खेलने के लिए दोषी के घर आई थी। दोषी राजकुमार की भी इतने ही साल की बेटी है।

उसकी बेटी के साथ ही वह रोजाना खेला करती थी। उस दिन मौका देख आरोपी उसे चौबारे में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को डराया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। घर लौटने पर बच्ची को ब्लीडिंग शुरू हो गई। साथ ही पेट में दर्द हुआ। जिस पर मां उसे पीएचसी में ले गई। वहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

यह सुनते ही मां सन्न रह गई। बेटी से पूछा तो बताया कि राजकुमार ने उसके साथ गलत काम किया है। मां ने पुलिस को शिकायत की, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES