उत्तराखंड बॉर्डर पर कुंभ में आने वालों की जांच, सरकार ने कोरोना टेस्टिंग कियोस्क बनाए
April 1, 2021
दो राज्यों के दौरे पर PM मोदी: प्रधानमंत्री मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे
April 1, 2021

दिन के सबसे ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 386 और निफ्टी 104 अंक गिरा, बैंकिंग शेयरों में मामूली गिरावट

दिन के सबसे ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 386 और निफ्टी 104 अंक गिरा, बैंकिंग शेयरों में मामूली गिरावटनए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते बाजार ने बढ़त गंवा दी है। दिन के टॉप से BSE सेंसेक्स 386.87 अंक नीचे 49,555.97 पर और निफ्टी 104 अंक नीचे 14,711 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स कारोबारी दिन में 49,942.84 को भी छुआ। कल इंडेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 49,509 पर बंद हुआ था।

निवेशक सबसे ज्यादा मेटल शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर इंडेक्स 2.3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में गिरावट के चलते इंडेक्स 40 अंक नीचे 33,263.45 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में 30 में से 21 शेयरों में बढ़त है। बजाज ऑटो के शेयर में 2% की बढ़त है। BSE पर 2,585 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,789 शेयर बढ़त और 672 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 205.26 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.30 लाख करोड़ रुपए था।​​​​एशियाई बाजारों में लगातार दूसरे दिन खरीदारी

हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 235 अंक यानी 0.83% चढ़कर 28,601 पर पहुंच गया है।
चीन के शंघाई कंपोजिट 4 पॉइंट की मामूली बढ़त के साथ 3,446 पर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई इंडेक्स 198 अंक ऊपर 29,377 पर कारोबार कर रहा है।
कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 0.40% तक की बढ़त है।
अमेरिकी बाजारों में गिरावट
टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। नैस्डैक इंडेक्स 201 अंक चढ़कर 13,246 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 14 अंक ऊपर 3,972 अंकों पर पहुंचा। वहीं, डाओ जोंस इंडेक्स 85 पॉइंट गिरावट के साथ 32,981 पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

दो दिन बाद बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में 31 मार्च को लगातार दो दिन बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 627 पॉइंट गिरकर 49,509.15 पर और निफ्टी इंडेक्स 154 अंक नीचे 14,690.70 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,685.91करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,081.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:45 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में बढ़त है। इंडेक्स भी 226 अंकों की बढ़त के साथ 14576 पर कारोबार कर रहा है, जिसमें JSW स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 3% की बढ़त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES