चिंकी ने दूसरा और मनु ने तीसरा गोल्डजीता;राइफल इवेंट के फाइनल में विवाद केबाद हंगरी डिस्क्वालिफाई
March 26, 2021
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मदद को बढ़ाए हाथ:शख्स ने 30 लाख खर्च करके ट्रांसप्लांट कराया
March 27, 2021

हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 20 और 22 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं

विद्यार्थियों के लिए काम की खबर:हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 20 और 22 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएंदोनों ही परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक एक ही सत्र में होंगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं (सेकेंडरी) और 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की वार्षिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। डेटशीट भी जारी कर दी गई है। 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी। दोनों ही परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक एक ही सत्र में होंगी। डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 12 मई तक चलेंगी। वहीं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 17 मई तक चलेंगी। इसके अतिरिक्त सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व एक विषय में अंक सुधार की सभी परीक्षाएं 18 मई को होंगी।

10वीं की डेटशीट (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय)

22 अप्रैल: सामाजिक विज्ञान
26 अप्रैल: हिंदी
28 अप्रैल: अंग्रेजी
03 मई: गणित
07 मई: विज्ञान
शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा/ संस्कृत/ उर्दू/ कला/ कृषि/ गृह विज्ञान/ कंप्यूटर विज्ञान व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षा 10 मई को होगी।
खुदरा/ सुरक्षा/ ऑटोमोबाइल/ आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षा 11 मई को होगी।
पंजाबी, आईटी/ आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषय की परीक्षा 12 मई को होगी।
12वीं की डेटशीट (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय)

20 अप्रैल: हिंदी (कोर/ऐच्छिक) क
23 अप्रैल: भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र
24 अप्रैल: ललित कला (सभी विकल्प)
27 अप्रैल: गणित
29 अप्रैल: शारीरिक शिक्षा
30 अप्रैल: गृह विज्ञान
01 मई: अंग्रेजी (कोर/ऐच्छिक)
03 मई: सैन्य विज्ञान/नृत्य (सभी विकल्प)
04 मई: पंजाबी विषय
05 मई: रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन
06 मई: भूगोल
07 मई: कंप्यूटर विज्ञान व आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी)
08 मई: इतिहास/जीव विज्ञान
10 मई: कृषि/मनोविज्ञान
11 मई: संस्कृत/उर्दू/बॉयो-टेक्नॉलाजी
12 मई: राजनीति विज्ञान
13 मई: संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)/ दर्शन शास्त्र/व्यावसायिक अध्ययन
15 मई: समाज शास्त्र/उद्यमिता विषयों की परीक्षा
खुदरा/ सुरक्षा/ ऑटोमोबाइल/ आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कार्यालय सचिवशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)/पर्यटन एवं आतिथ्य/कृषि धान की खेती/मीडिया एनीमेशन व विभिन्न ऐच्छिक विषयों की परीक्षाएं 17 मई को होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES