हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, 20 और 22 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं
March 27, 2021
अब करें शौक पूरे:वाहन नंबरों की सीरिज HR-12AN शुरू, 5 लाख में बिकेगा 0001
March 27, 2021

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मदद को बढ़ाए हाथ:शख्स ने 30 लाख खर्च करके ट्रांसप्लांट कराया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मदद को बढ़ाए हाथ:शख्स ने 30 लाख खर्च करके ट्रांसप्लांट कराया; आराम नहीं हुआ और आंखों की रोशनी गई, अब CM कराएंगे इलाजसिरसा के चौटाला गांव के किडनी मरीज का दोबारा होगा ट्रांसप्लांट, आंखों का ऑपरेशन भी होगा
एक शख्स ने 30 लाख रुपए खर्च करके किडनी ट्रांसप्लांट कराया, लेकिन उसे आराम नहीं आया। उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया, जिससे HB बनना बंद हो गया और उसकी आंखों की रोशनी चली गई। अब डॉक्टरों ने दोबारा ट्रांसप्लांट की सलाह दी है, लेकिन शख्स के पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए उसने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी जिंदादिली दिखाते हुए तुरंत उसकी मदद को हाथ बढ़ा दिए।

मुख्यमंत्री ने उक्त शख्स की मदद करने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर कर दी है। मुख्यमंत्री के पास सिरसा जिला के भाजपा अध्यक्ष आदित्य देवीलाल के जरिए एक अर्जी पहुंची। अजी सिरसा जिले के चौटाला गांव निवासी 35 वर्षीय किडनी मरीज की थी। उसने करीब 30 लाख रुपए खर्च करके लुधियाना (पंजाब) से किडनी ट्रांसप्लांट करवाया। लेकिन शरीर में इंफेक्शन होने के कारण HB बनना बंद हो गया था।

उसकी आंखों की रोशनी चली गई। उसने अहमदाबाद (गुजरात) में इलाज दोबारा शुरू कराया। चिकित्सकों ने 6 माह में इंफेक्शन दूर करने की बात कही। 3 महीने दवा खाने के बाद HB बनना शुरु हुआ। एक आंख का ऑपरेशन करवाया तो वह उठ खड़ा हुआ। थोड़ा चलने-फिरने लगा, लेकिन पूरी तरह ठीक होने के लिए चिकित्सकों ने उसे दोबारा किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। इसके लिए करीब 10 लाख की जरूरत है।

गांव चौटाला के ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके मदद की, लेकिन पैसे कम पड़ रहे हैं। इसलिए उसने जननायक यूथ क्लब के सदस्यों से अपनी परेशानी सांझा की और मदद की गुहार लगाई। क्लब के सदस्यों ने उसकी अर्जी भाजपा सिरसा के जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल को दी, जो उस अर्जी को लेकर मुख्यमंत्री के पास आए। मुख्यमंत्री ने भी बिना देर किए मरीज की परेशनी समझी और आर्थिक सहायता मंजूर की दी। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES