511 पॉइंट गिरकर हफ्तेभर बाद सेंसेक्स 49 हजार से नीचे आया; निफ्टी भी 14400 के स्तर पर, BSE का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपए घटाशेयर बाजार में गुरुवार को मंथली एक्सपायरी के दिन भारी बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 511 अंकों की गिरावट के साथ 48,668.62 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 19 मार्च को 49 हजार के स्तर से नीचे आया था। आज सुबह इंडेक्स 21 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर खुला।
इंंडेक्स में शामिल 30 में 28 के शेयरों में गिरावट है। बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.3% की बिकवाली है। वहीं, ONGC का शेयर 1% चढ़ा है। निफ्टी भी 140 अंक नीचे 14,409.30 पर आ गया है।
BSE पर 2,588 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 599 शेयरों में बढ़त और 1,862 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 200.03 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 202.48 लाख करोड़ रुपए था।एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार
हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 52 अंक फिसलकर 27,866 पर आ गया।
चीन का शंघाई कंपोजिट सपाट 3,366 पर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई इंडेक्स 210 पॉइंट्स चढ़कर 28,616 पर कारोबार कर रहा है।
कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी मामूली बढ़त है।
अमेरिकी बाजार में बिकवाली
US शेयर बाजारों में निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2% गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 3 पॉइंट मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
कल बाजार में रही भारी गिरावट
शेयर बाजार 24 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 871 अंक गिरकर 49,180.31 पर और NSE निफ्टी भी 265 अंकों की गिरावट के साथ 14,549.40 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,951.90 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 612.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।