युद्धाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा:रात 3 बजे सेना की जिप्सी में आग लगी,3 जवान जिंदा जले,5 गंभीर
March 25, 2021
511 पॉइंट गिरकर हफ्तेभर बाद सेंसेक्स 49 हजार से नीचे आया; निफ्टी भी 14400 के स्तर पर
March 25, 2021

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल:क्या वोटिंग की तारीख पास आते ही सस्ता होने लगता है तेल

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल:क्या वोटिंग की तारीख पास आते ही सस्ता होने लगता है तेल, एमपी-राजस्थान के कुछ शहरों में पेट्रोल अभी भी 100 रुपए लीटरलगातार दूसरे दिन गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई। 25 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 90.78 रुपए और डीजल 81.10 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। इससे पहले बुधवार को भी पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ था। यानी दो दिन में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ।24 मार्च से पहले 22 सितंबर को कम हुए थे दाम
अगर पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की बात करें तो 24 मार्च से पहले 22 सितंबर को पूरे देश में इनके कीमतों में कमी आई थी। जबकि इस दौरान तेल कंपनियों ने कुल 41 बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए। इसी का नतीजा है कि पेट्रोल 100 के पार निकल गया है।

27 फरवरी से नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में 27 फरवरी के बाद से पेट्रोल डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं। हालांकि इससे पहले फरवरी में केवल 16 दिनों में ही पेट्रोल 4.62 रुपए और डीजल 4.74 रुपए महंगा हुआ था। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम बंगाल और केरल सहित 5 राज्यों में अप्रैल और मई में विधान सभा चुनाव होने हैं इस कारण अभी इनके दाम में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

पिछले साल हुए बिहार और दिल्ली चुनाव में भी नहीं बढ़े थे दाम
पिछले साल 28 अक्टूबर से 7 नवंबर के दौरान बिहार विधानसभा के चुनाव हुए थे। 10 नवंबर को नतीजे आए थे। इस चुनाव के दौरान 2 सितंबर से 19 नवंबर तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। इसके बाद 20 नवंबर से 7 दिसंबर तक 15 बार दाम बढ़े थे। यानी 18 दिन में 15 बार।

दिल्ली चुनाव के दौरान भी जनता को खुश करने के लिए भी 12 जनवरी से 23 फरवरी तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि इसके बाद कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण भी इनके दामों में कमी आई थी। इसके अलावा 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भी फ्यूल प्राइसेज 19 दिनों तक स्थिर रही थीं।

10 साल तक GST के दायरे में नहीं आएंगे पेट्रोल-डीजल
बुधवार को BJP नेता सुशील मोदी ने राज्यसभा में बड़ा बयान देते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे लाना 8 से 10 साल तक संभव नहीं है। अगर इन्हें GST के दायरे में लाया जाता है, तो राज्यों को 2 लाख करोड़ रुपए का घाटा होगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल से केंद्र और राज्य सरकारों के खजाने में 5 लाख करोड़ रुपए आते हैं।

रोजाना तय होने लगीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. (IOCL) के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर, BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर और HPCL कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम पता कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES