असम के लिए भाजपा का संकल्प पत्र:घोषणा पत्र में BJP का फोकस गरीब, शिक्षा और घुसपैठ मुक्त प्रदेश पर; दावा- सही NCR लागू करेंगेअसम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए असम की जनता से कई बड़े वादे किए। इनमें मुख्य फोकस गरीब, शिक्षा और घुसपैठ मुक्त असम पर रहा। साथ ही भाजपा ने राज्य में सही तरीके से NRC लागू करने का वादा किया है।
भाजपा के संकल्प पत्र के अहम वादे
बाढ़ की समस्या को रोकने के लिए मिशन ब्रह्मपुत्र का वादा किया, ताकि असम की जनता को बाढ़ से राहम मिले।
30 लाख परिवारों को अरुणोदय योजना के तहत हर महीने 3 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सभी नामघरों को ढाई लाख रुपए की सहायता दी जाएगी, अवैध निर्माण को हटाया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में सभी बच्चों के लिए मुफ्त में शिक्षा, छात्राओं को आठवीं क्लास के बाद साइकिल देने के ऐलान किया गया।
असम में सही NRC को लागू करेंगे, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को पालन करेंगे। घुसपैठियों की पहचान की जाएगी।
असम में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
आत्मनिर्भर असम के लिए अभियान चलाया जाएगा। हर क्षेत्रों को मदद दी जाएगी और उन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।
असम को सबसे तेज जॉब क्रिएयर राज्य के तौर पर स्थापित करेंगे। 2 लाख लोगों को सरकारी क्षेत्र में नौकरी, 30 मार्च 2022 तक एक लाख लोगों को नौकरी दे देंगे। निजी क्षेत्र में भी 8 लाख नौकरियां दी जाएंगी।
स्वामी विवेकानंद के नाम से योजना चलाई जाएगी, जिसमें स्टार्टअप करने वालों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी मदद से दस लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
सभी को जमीन की मल्कियत का हक दिया जाएगा, ताकि असम के आम लोगों को मजबूत किया जा सके।
असम में तीन चरणों में चुनाव
असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में कुल 47 सीटें हैं। दूसरे में 39 और तीसरे चरण में 40 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 2 मई को होगी।