सुनारिया जेल में बन रहा रेडियो स्टेशन:गुड माॅर्निंग रोहतक, ये सुनारियां जेल से सीधा प्रसारण है
March 22, 2021
कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना जरूरी है।मास्क न लगाने वालाें के हो रहे चालान
March 22, 2021

होली से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं मौसम विभाग ने दी जानकारी

वेदर अलर्ट:भिवानी में एक घंटे बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान जिले के कई इलाकों में 24 मार्च तक हल्की बरसात की संभावनाएक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से फिर बदला मौसम, रविवार को 33.8 डिग्री रहा अधिकतम पारा
इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के आस पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा
होली से पहले एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। रविवार शाम चार बजे बाद एकाएक फिर से मौसम में बदलाव आने से आसमान में चारों तरफ काले बादल छा गए। इसके साथ ही शाम 5 बजकर 20 मिनट से बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हुई। जो 10 मिनट जारी रहने के बाद साढ़े 5 बजे बारिश में बदल गई। वहीं सिवानी मंडी में करीब एक घंटे तक तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है। माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे-तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील ही रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं, चमक व गरज के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की की भी संभावना है।

सोमवार और मंगलवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इससे तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है। इस बीच रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार काे बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। वहीं मंगलवार काे बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश की संभावना है।

मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार

चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खिचड़ के अनुसार अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रास्ते पश्चिमी विक्षोभ रविवार से हिमालय क्षेत्र में दाखिल हो रहा है। इसके आंशिक प्रभाव से हरियाणा सहित देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों आमतौर पर 24 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के आस पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके कारण 21 मार्च देर रात्रि से मौसम में पूर्व बदलाव संभावित है तथा 22 मार्च से 24 मार्च के बोीच हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में ज्यादातर हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES