टीवी पर शादी करेगी ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट, नए शो ‘आएंगे तेरे सजना’ में आएंगी नजर
March 22, 2021
ट्रम्प सार्वजनिक जीवन और यात्राओं से दूर:न्यूयॉर्क के नजदीकी एयरपोर्ट पर धूल खा रहा बोइंग-757
March 22, 2021

ब्रिटेन, जर्मनी समेत यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन के विरोध में होने लगे प्रदर्शन

लॉकडाउन के खिलाफ सड़क पर लोग:ब्रिटेन, जर्मनी समेत यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन के विरोध में होने लगे प्रदर्शन; लंदन में 33 लोग गिरफ्तार‘नकली महामारी’ व ‘बच्चों की जिंदगी बर्बाद करना बंद करो’ नारे लिखे पोस्टर लेकर विरोध
लंदन में शनिवार को लॉकडाउन के विरोध में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, स्विटजरलैंड, रोमानिया, सर्बिया, पोलैंड, फ्रांस और ब्रिटेन में भी लॉकडाउन और स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं। सेंट्रल लंदन में हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हाथापाई भी हुई। पुलिस ने कहा कि 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। “हमारे बच्चों की जिंदगी बर्बाद करना बंद करो’ और “नकली महामारी’ जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर लोग लॉकडाउन का विरोध कर रहे हैं। लॉकडाउन के तहत 29 मार्च तक बाहर निकलने सहित विभिन्न तरह के प्रतिबंध लागू हैं।

सरकार ने 21 जून से सभी प्रतिबंध हटाने को कहा है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से लॉकडाउन के कारण हमारे सामने रोजगार सहित विभिन्न तरह के संकट पैदा हो गए हैं। हमें लॉकडाउन से आजादी चाहिए। हालांकि तेज वैक्सिनेशन और लॉकडाउन की वजह से ब्रिटेन में पिछले दो महीने में कोरोना के नए केस 12 गुना से ज्यादा घट गए हैं। मौतें भी तेजी से घटी हैं।

ब्रिटेन: कोरोना के बावजूद 60 सांसदों ने प्रदर्शन की छूट देने की मांग की
ब्रिटेन में महामारी की वजह से किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। शनिवार की घटना के बाद देश के 60 से ज्यादा सांसदों ने गृह मंत्री प्रीति पटेल को पत्र लिखकर लॉकडाउन के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति देने की मांग की है। कहा है कि किसी प्रदर्शन में शामिल होना अपराध नहीं है। कोरोना से संबंधित नियमों में ज्यादा सख्ती को लेकर पुलिस की भी लगातार आलोचना हो रही है।

ब्राजील: बीते हफ्ते 5 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले
ब्राजील में शनिवार को 73,450 नए केस और 2331 मौतें हुईं। ब्राजील में बीते हफ्ते में 5.35 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। वहीं, 17 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। नए मरीजों और मौतों के मामले में ब्राजील इस समय सबसे ऊपर चल रहा है। वैक्सीनेशन में भी ब्राजील काफी धीमे चल रहा है।

जर्मनी: सेंट्रल जर्मनी के कासेल शहर में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद एंटी लॉकडाउन प्रोटेस्ट किया। जर्मनी में रोजाना लगभग 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं।
पोलैंड: तेजी से बढ़ते केसों की वजह से शुक्रवार को यहां आंशिक नेशनल लॉकडाउन लगाया गया। विरोध में राजधानी वारसा में मार्च फॉर फ्रीडम शुरू कर दिया। रविवार को 26,405 नए मरीज पाए गए।
यूरोप में नए केस: ज्यादातर यूरोपीय देशों में नए मरीजों का बढ़ना जारी है। फ्रांस में रविवार को 35345, इटली में 23832 और जर्मनी में 13665 नए मरीज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES