ट्रम्प सार्वजनिक जीवन और यात्राओं से दूर:न्यूयॉर्क के नजदीकी एयरपोर्ट पर धूल खा रहा बोइंग-757
March 22, 2021
PM नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग:20 हजार से ज्यादा लोगों ने इजरायल की सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन
March 22, 2021

ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साऊथ वेल्स राज्य में भीषण बाढ़ आ गई है

100 साल में पहली बार ऐसी आपदा:ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साऊथ वेल्स में भीषण बाढ़; 750 लोगों का रेस्क्यू, 4 हजार को शिविरों में पहुंचायाऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले न्यू साऊथ वेल्स राज्य में भीषण बाढ़ आ गई है। राज्य के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजीक्लियन ने बताया कि 100 साल में पहली बार इतनी भीषण आपदा आई है। खतरे को देखते हुए मिड नार्थ कोस्ट के कई स्थानों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

सिडनी के कई इलाकों को खाली करने के लिए कहा गया है। 750 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 4000 लोगों को शिविरों में पहुंचाया गया है। सिडनी शहर के पानी का मुख्य स्रोत वार्रगंबा डैम 2016 के बाद पहली बार ओवरफ्लो हो गया है। राज्य में 13 इलाकों में चेतावनी दी गई है।

आधी रात को घर छोड़ना पड़ा
तस्वीर पोर्ट मैक्यूरी की है। वहां पानी भरने से आधा शहर टापू बन गया। ये बाढ़ 2020 में जंगलों की आग के बाद आई है। तब राज्य की 7% जमीन को नुकसान पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES