रोडवेज की सर्विस शुरू:कांगड़ा व मनाली के बाद शिमला के लिए भी चली रोडवेज बस, किराया- 370 रुपयेयमुनानगर से सीधे शिमला एक साइड का 370 रुपए किराया
27 जनवरी से हिमाचल के कांगड़ा व मनाली रूटों पर भी 1-1 टाइम डिपो की बस चल रही
शिमला रूट पर भी यमुनानगर से रोडवेज की सर्विस शुरू हो गई है। बस स्टैंड से सुबह 5.30 बजे शिमला के लिए बस है, जिसकी शिमला से वापसी दोपहर एक बजे है। यमुनानगर से सीधे शिमला एक साइड का 370 रुपए किराया है। जबकि टैक्सी व निजी वाहनों पर कई गुना रकम खर्चनी पड़ती है। ऐसे ही, 27 जनवरी से हिमाचल के कांगड़ा व मनाली रूटों पर भी 1-1 टाइम डिपो की बस चल रही है। सुबह 7ः20 बजे मनाली व 8ः20 बजे कांगड़ा की बस है। इनमें मनाली का 760 रुपए व कांगड़ा का 550 रुपए किराया है। यानी, हिमाचल के 3 रूटों पर रोडवेज सर्विस हो गई है।
बता दें कि डिपो से रोडवेज को सबसे ज्यादा आमदन दिल्ली रूट से होती है, पर कोरोना काल में पहले लॉकडाउन और फिर किसान आंदोलन से दिल्ली रूट की सीधी सर्विस बंद है। पहले नाहरा-नाहरी और अब वाया बागपत दिल्ली बसें भेजी जा रही हैं, जिस पर 12 टाइम है। सोनीपत के बहालगढ़ के भी 8-12 टाइम होते हैं। अब बहालगढ़-पांवटा वाया यमुनानगर भी बसें चलाई हैं। रूट पर यमुनानगर बस स्टैंड से बहालगढ़ के लिए सुबह 7.40 व 9.40 का टाइम है। बहालगढ़ से वापस कर दोनों बसों यमुनानगर बसस्टैंड से पांवटा के लिए 4.40 व 6.30 बजे के टाइम हैं। इससे शाम के बहालगढ़ से यमुनानगर और पांवटा जाने वाले यात्रियों के लिए दो टाइम बसें हो गई हैं। अभी तक वाया बागपत साढ़े 3 बजे के बाद दिल्ली की बस नहीं थी, पर अब रूट पर आखिरी बस का टाइम शाम 5.40 बजे रहेगा।
दौलतपुर-करनाल वाया यमुनानगर रूट भी शुरू
सरस्वतीनगर के गांव दौलतपुर में बस का नाइट स्टे कर करनाल वाया यमुनानगर रूट भी शुरू कर दिया है। रूट पर यमुनानगर बस स्टैंड से शाम साढ़े पांच बजे दौलतपुर के लिए बस भेज उसका गांव में ही नाइट स्टे कर सुबह दौलतपुर से सात बजे करनाल वाया यमुनानगर रवाना किया जाएगा। इससे यमुनानगर से दौलतपुर के लिए शाम और वापसी में दौलतपुर से सुबह बस हो गई है।
रूटों पर यात्रियों की संख्या के मद्देनजर ही ये रूट चलाए हैं। इन पर रिस्पांस देखकर सर्विस बढ़ाएंगे।