टीवी पर सीता का रोल कर चुकीं दीपिका चिखलियाअब रामायण पूरी तरह से बीजेपी का हिस्सा बन गई है
March 20, 2021
एक साथ दिखीं जयाऔर करिश्मा कभी इन्हीं की एक शर्त की वजह से टूट गई थी अभिषेक बच्चन से शादी
March 20, 2021

प्रियंका चोपड़ा:मैं हिंदू हूं और आध्यात्म से जुड़ाव रखती हूं,बचपन में क्रिश्चियन प्रेयर गाती थी;

प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में धर्म पर कहा:मैं हिंदू हूं और आध्यात्म से जुड़ाव रखती हूं, बचपन में क्रिश्चियन प्रेयर गाती थी; मेरे पिता मस्जिद में गाने जाते थेएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका की मशहूर टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ इंटरव्यू अगले सप्ताह ब्रॉडकास्ट होगा। इसका एक प्रोमो सामने आया है। इंटरव्यू ले रहीं ओपरा प्रोमो में प्रियंका से उनकी धार्मिक मान्यताओं और भारत की आध्यात्मिकता पर बात करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ओपरा को बताया कि बचपन में उनके जीवन पर हिंदू, इस्लाम और क्रिश्चियन तीनों धर्मों का असर रहा। प्रियंका ने कहा कि वो हिंदू हैं और हिंदू धर्म के अनुसार अपने घर के मंदिर में पूजा करती हैं। इसके साथ ही वे कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हैं, जहां क्रिश्चियन प्रेयर होती थी। प्रियंका ने कहा कि उनके पिता मस्जिद में गाने जाया करते थे, इसलिए उन्हें इस्लाम के बारे में भी पता है।

ओपरा ने भारत यात्रा का अनुभव शेयर किया
ओपरा ने प्रियंका से कहा, ‘आपकी किताब पढ़ते हुए मुझे अपनी भारत यात्रा की याद आ गई। एक बात भारत में बहुत प्रभावित करती है। वह है बहुत शक्तिशाली आध्यात्मिक वातावरण। जिस तरह से लोग प्रार्थना करते वक्त एक-दूसरे से जुड़ते हैं, वो बहुत प्रभावशाली होता है। क्या आपकी परवरिश की बुनियाद आध्यात्मिक रही है।’ ओपरा के इस सवाल पर प्रियंका ने कहा- हां मेरी बुनियाद आध्यात्मिक रही है।

प्रियंका ने कहा-आध्यात्म को नजरअंदाज नहीं कर सकते
प्रियंका ने ओपरा को बताया कि भारत में बहुत सारे धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। मैं हिंदू परिवार से हूं तो इस बारे में मुझे पता है। आध्यात्मिकता भारत का बहुत बड़ा हिस्सा है और आप इसे नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं। मेरा परिवार एक शक्ति पर विश्वास करता है और उसमें आस्था रखता है।

पिता से मिली सभी धर्मों का सम्मान करने की सीख
प्रियंका ने कहा कि मेरे पिताजी मुझसे कहते थे कि धर्म सर्वोच्च शक्ति तक पहुंचने का एक रास्ता है। हर धर्म का एक चेहरा होता है और सभी एक ही दिशा में जा रहे होते हैं। वो कहते थे कि भले ही चेहरा कोई भी हो, रास्ता सभी का एक ही है।

मेगन मर्केल-प्रिंस हैरी के इंटरव्यू ने मचाया था तहलका
हाल ही में ओपरा विनफ्रे ने ब्रिटिश प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का भी इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में कपल ने कई बड़े खुलासे किए थे। इस इंटरव्यू में मेगन और हैरी ने ओपरा को ब्रिटिश रॉयल फैमिली के सीनियर मेंबर के तौर पर अपनी जिंदगी के बारे में बताया था। यह भी बताया था कि किस तरह से उन्हें वह सपोर्ट नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था। इसके अलावा यह भी कि मेगन को ब्रिटिश मीडिया में रंगभेद का भी शिकार होना पड़ा। 8 मार्च को रिलीज किए गए इस इंटरव्यू ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES