पानीपत का मौसम:आज बादल छाने और रविवार को बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभवशनिवार को भी स्थिर रहा तापमान, आज रात से पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर
पानीपत में शनिवार को बादल छाने और रविवार को बारिश की संभावना है। शनिवार को सुबह के समय अच्छी धूप देखने को मिली। हवाओं की रफ्तार भी धीमी रही। तापमान में भी कोई बदलाव नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार रात से मौसम में बदलाव के आसार बताए हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पानीपत में बारिश को लेकर मौसम और कृषि विभाग की भविष्यवाणी बीते कई दिनों से सटीक नहीं बैठ रही। दोनों विभागों ने 18 से 20 मार्च तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बीते दो दिन कड़ी धूप देखने को मिली। शनिवार की सुबह भी अच्छी धूप रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर शनिवार रात से देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा रहेगा। इसके हरियाणा का कुछ हिस्सा भी प्रभावित होगा। इस कारण शनिवार को दिन में बादल छाने, रात में तेज हवाएं चलने और रविवार को गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि हवाओं के कारण बारिश का असर ज्यादा नहीं रहने की संभावना है। रविवार के बाद कई दिनों तक बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।