रोडवेज की सर्विस शुरू:कांगड़ा व मनाली के बाद शिमला के लिए भी चली रोडवेज बस
March 20, 2021
एकअप्रैलसे6सेंटरोंपरहोगीरबी फसल की खरीद,खाद्यान्न की गुणवत्ता का विश्लेषण करने को कमेटी गठित
March 20, 2021

अवैध संबंध के चलते युवक को चाकू से गोदा, फिर डेढ़ महीने तक किसान आंदोलन की आड़ लेते रहे

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी:अवैध संबंध के चलते युवक को चाकू से गोदा, फिर डेढ़ महीने तक किसान आंदोलन की आड़ लेते रहेकरनाल पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपस में जीजा-साला बताए जा रहे इन दोनों ने एक अन्य के साथ मिलकर एक युवक को चाकू से गोद दिया था। हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। इसके बाद एक को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन ये दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने किसान आंदोलन की भी आड़ ली। कुंडली स्थित दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल होते रहे। आखिर डेढ़ महीने बाइद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए।

घटना बीती 9 जनवरी की है। CIA इंचार्ज रामफल ने बताया कि 9 जनवरी की रात को बाकल गांव के पवन नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मृतक के शव को उसी की गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 5 फरवरी को पुलिस ने हत्या में शामिल बसी वासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। उसने माना कि मृतक पवन के बसी वासी कृष्ण की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसके चलते कृष्ण और उसके साले राहड़ा वासी अंकुश ने योजनाबद्ध तरीके से पवन को मारा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कृष्ण और पवन अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच कृष्ण की पत्नी के संबंध पवन से हो गए। इसकी भनक कृष्ण को लग गई। इसके बाद कृष्ण ने अपने साले अंकुश और दोस्त साहिल को बुलाकर पवन को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार किया। 9 जनवरी की शाम को पवन के पास फोन करके उसे असंध बुला लिया। इसके बाद सभी ने शराब पी। चौगामा के पास कृष्ण और अंकुश ने पवन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए और पवन को घायल कर गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि हत्या के बाद अंकुश और कृष्ण जींद के एरिया में रहे। गिरफ्तारी के भय से किसान आंदोलन में हिस्सा लिया, लेकिन बीती देर रात दोनों को पुलिस ने कुंडली बॉर्डर के धरने से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इंचार्ज ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मोबाइलों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES