स्पेशल ट्रेन की सौगात:होली पर चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेन, कैंट स्टेशन पर सभी का ठहराववापसी में 02446 ट्रेन 21 से 31 मार्च तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी
20 से 30 मार्च तक नई दिल्ली से रात 8:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:05 बजे कटरा पहुंचेगी
होली पर रेलवे 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू कर दी है। ट्रेन नंबर 02445 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 20 से 30 मार्च तक नई दिल्ली से रात 8:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:05 बजे कटरा पहुंचेगी। अम्बाला कैंट में रात 11:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 02446 ट्रेन 21 से 31 मार्च तक श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 7:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन ऊधमपुर, रामनगर, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला कैंट और पानीपत स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 20 से 30 मार्च तक रोजाना रात 8:50 बजे चलेगी, कैंट स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी
बठिंडा-वाराणसी वीकली एक्सप्रेस स्पेशल
ट्रेन नंबर 04998 बठिंडा-वाराणसी वीकली एक्सप्रेस स्पेशल 21 व 28 मार्च काे बठिंडा से रात 9:05 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रात 12:50 बजे कैंट पहुंचेगी। वापसी में 04997 ट्रेन 22 व 29 मार्च काे वाराणसी से रात 9:20 बजे चलकर शाम 4:50 बजे बठिंडा पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, बामला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा सुलतानपुर स्टेशन पर रुकेगी।
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 04608 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 व 28 मार्च काे कटरा से शाम 6:45 बजे चलेगी जोकि अगले दिन रात 10:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। सुबह 4:10 बजे कैंट पहुंचेगी। वापसी में 04607 ट्रेन 23 व 30 मार्च को वाराणसी से सुबह 6:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन ऊधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुलतानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 04924 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 और 25 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11:20 बजे चलेगी जोकि अगले दिन शाम 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। कैंट में रात 12:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 04923 ट्रेन 19 व 26 मार्च को गोरखपुर से रात 10:10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन अम्बाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर रुकेगी।
नंगलडैम-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन नंबर 04510 नंगलडैम-लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल 22 और 29 मार्च को नंगलडैम से रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। रात 2:55 बजे ट्रेन कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04509 23 और 30 मार्च को लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार रात 9:30 बजे लखनऊ से प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अम्बाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर रुकेगी।
नंगलडैम-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट
04520 नंगलडैम-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट 20 और 27 मार्च को नंगलडैम से सुबह 6:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। सुबह 10 बजे कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04519 22 व 29 मार्च को कोलकाता से सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 3:55 बजे नंगलडैम पहुंचेगी। ट्रेन आनंदपुर साहिब, रूपनगर, सरहिंद, अम्बाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीन उपाध्याय, पटना, क्यिूल, झाझा और आसनसोल स्टेशन पर रुकेगी।