सेंसेक्स 134 अंकों की बढ़त के साथ 49,350 पर; निफ्टी भी 14,500 के पार, IT शेयरों में खरीदारीशेयर बाजार में शुरूआती गिरावट के बाद खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 134 अंकों की बढ़त के साथ 49,350.92 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान इंडेक्स दिन के सबसे निचले स्तर 48,586.93 तक भी पहुंचा। इंडेक्स में 30 में से 18 शेयरों में बढ़त है। NTPC के शेयर में सबसे ज्यादा 3% बढ़त है। निफ्टी इंडेक्स भी 31 पॉइंट ऊपर 14,589.10 14,531.95 पर कारोबार कर रहा है।
FMCG, फार्मा और IT शेयरों में खरीदारी
निवेशक सबसे ज्यादा FMCG, फार्मा और IT शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। NSE पर तीनों इंडेक्स 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, BSE पर 2,683 शेयरों में कारोबार कर रहा है। 845 शेयरों में बढ़त और 1,695 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 201.20लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 201.12 लाख करोड़ रुपए रहा था।
बीमा क्षेत्र में 74% FDI को मंजूरी
राज्यसभा में इंश्योरेंस (अमेंडमेंट) बिल, 2021 पास हो गया है। इसके तहत सरकार बीमा क्षेत्र में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) 49% से बढ़ाकर 74% कर दिया गया है। हालांकि इसकी घोषणा एक मार्च को पेश बजट में किया गया था।
दुनियाभर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी बाजारों में बिकवाली से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 285 अंक यानी 0.94% नीचे 29,931 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 458 अंक यानी 1.56% की गिरावट है, इंडेक्स 28,946 पर आ गया। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट और कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज 25 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 6,978 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 14 महीने के सबसे ऊंचे स्तर 1.75% पर पहुंचा
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और यूरोप में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी से अमेरिकी शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। नैस्डैक इंडेक्स 3.02% गिरकर 13,116 अंकों पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.48% नीचे 3,915 पाइंट पर आ गया। इसी तरह डाओ जोंस भी 153 अंकों की गिरावट के साथ 32,862 पर बंद हुआ है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट हल्की बढ़त देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स पांच दिनों में 2,300 अंक गिरा
18 मार्च को शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 585 अंकों की गिरावट के साथ 49,216.52 पर और निफ्टी भी 163 पॉइंट नीचे 14,557.85 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,258.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,116.17 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
शेयर मार्केट अपडेट LIVE…
10:53 AM BSE सेंसेक्स 86 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 49,302.68 पर और निफ्टी 27 अंक ऊपर 14,585.70 पर कारोबार कर रहा है।
09:46 AM BSE बैंक इंडेक्स 303 अंकों की गिरावट के साथ 37,833 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल सभी शेयरों में गिरावट है। RBL बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 2.9% गिरा है।