इलेक्ट्रॉनिक बस परिचालन:दिल्ली-एनसीआर से लगते जिलों में सरकार चलाएगी इलेक्ट्रॉनिक बसें
March 19, 2021
स्पेशल ट्रेन की सौगात:होली पर चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेन, कैंट स्टेशन पर सभी का ठहराव वापसी में
March 19, 2021

मौसम का मिजाज:दिन में गर्मी, रात को पूर्वा हवाएं लाई ठंडक, विशेषज्ञों का दावा

मौसम का मिजाज:दिन में गर्मी, रात को पूर्वा हवाएं लाई ठंडक, विशेषज्ञों का दावा- कुछ दिनों तक अब दिन में भी छाए रहेंगे बादलसुबह-शाम के समय राहत दे रही ठंडी हवा
गुरुवार काे दिन में धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादल छाने से धूप की तल्खी कम ही रही
माैसम में बदलाव के संकेत अभी भी बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से रात में ठंड महसूस की जा रही है। दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चली। रात से ही आसमान में बादल छाने शुरू हाे गए। इसके चलते पश्चिमी विक्षाेभ से 19 मार्च काे बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैैं। हालांकि गुरुवार काे दिन में धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादल छाने से धूप की तल्खी कम ही रही।

हवाओं की गति ने भी धूप के तेवर कम कर दिए। अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है। यह भी 16.6 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी बनी हुई है। माैसम विशेषज्ञों की मानें ताे यह बदलाव बादलों के कारण बने हैं। आज एक और पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 77 फीसदी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES