पानीपत का मौसम:सुबह खिली तेज धूप, शुक्रवार रात से मौसम बदलने और शनिवार को बारिश के आसारशुक्रवार को स्थिर रहा दिन का तापमान, पॉल्यूशन में हुई बढ़ोतरी
पानीपत में शुक्रवार को तेज धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर और विंड पैटर्न बदलने के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। शनिवार को बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की तरफ मूव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण विंड पैटर्न बदल चुका है। अब उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के स्थान पर दक्षिणी हवाएं चलना शुरू हुई हैं। जिस कारण शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव होगा। बीते कई दिनों ने तेज धूप और बढ़ते तापमान ने गर्मी का अहसास कराया है।
शुक्रवार रात से तेज हवाएं चलना शुरू होंगी। शनिवार को गरज के साथ बारिश के आसार बन रहे है। मौसम ठंडा होगा। जिससे तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अगले कई दिनों तक बादल छाने का अनुमान है।
बढ़ रहा पॉल्यूशन
वर्तमान में पानीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स 294 है, जो एक खतरनाक स्तर है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जमीनी सतह से ज्यादा ऊपर है। राजस्थान पर बार-बार हवाओं का चक्रवात बन रहा है। दक्षिणी हवाओं के साथ धूल के बारीक कण भी आ रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद ही पॉल्यूशन कम होगा।