NIA ने सचिन वझे के घर से कई दस्तावेज जब्त किए, क्राइम सीन रिक्रिएट किया
March 18, 2021
रूस,सूडान सहित कई मिडिल ईस्ट कंट्री में डिफेंस एडवाइजर रहे;अब भारत केलिए बना रहे हैं काउंटर ड्रोन
March 18, 2021

MPके सबसे बड़ेअस्पताल मेंअय्याशी इंदौर के MY हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में आधी रात को लोग शव लेकर पहुंचे

MP के सबसे बड़े अस्पताल में अय्याशी:इंदौर के MY हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में आधी रात को लोग शव लेकर पहुंचे तो कमरे में लड़कियों के साथ कर्मचारी मिलेमॉर्चुरी में शव रखे जाते हैं, लेकिन हवस के भूखे लोगों ने इस जगह को भी जिस्म की आग बुझाने का अड्‌डा बना लिया है। मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल का है। दरअसल, यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है।हॉस्पिटल प्रबंधन को इसकी भनक ही नहीं थी
इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।

फोटो खींचे तो लड़के बाहर आ गए
मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

दोनों कर्मचारी को किया बाहर, कंपनी को नोटिस जारी
मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। MY अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES