इंडिगो की फ्लाइट में जन्मी बच्ची:बेंगलुरु से जयपुर आ रहे विमान में महिला को हुआ लेबर पेन,
March 18, 2021
संदीप और पिंकी फरार’19 मार्च को होगी रिलीज, बोले-सिर्फ2महीने में ही की थी फिल्म की शूटिंग
March 18, 2021

संसद का बजट सत्र:राज्यसभा में विदेशमंत्रीनेबताया-वैक्सीन मैत्री पहल के तहत72देशों कोवैक्सीनभेजी

संसद का बजट सत्र:राज्यसभा में विदेश मंत्री ने बताया – वैक्सीन मैत्री पहल के तहत 72 देशों को वैक्सीन भेजी; BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा को श्रद्धांजलि दी गईसंसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान BJP सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व सांसद दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई है। वे अपने दिल्ली स्थित आवास पर फंदे से लटके हुए थे और दरवाजा अंदर से बंद था।

वहीं, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती पूर्व सांसद दिलीप गांधी का भी आज सुबह निधन हो गया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 2003 से 2004 तक शिपिंग मिनिस्टर थे। दोनों को सदन में दो मिनट का मौन रखकर सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई।अपडेट्स

राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस सांसद नारणभाई जे रठवा ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने इस दौरान एक कविता पढ़ी। रठवा बोले- 60 साल का जतन, 7 साल में पतन। इसे कहते हैं शीघ्र ही पतन। GST से उद्योग धंधा खत्म। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था खत्म। बेरोजगारी से युवा बल का भविष्य खत्म। कर्ज में डूबे खेत खत्म। सरकारी खजाना खत्म। हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा खत्म। लोकतंत्र खत्म। एससी, एसटी, ओबीसी की नौकरियां खत्म। उन्होंने कहा कि बिना योजना के लॉकडाउन से पूरा देश खत्म हो रहा है। रेलवे मिनिस्ट्री खत्म हो रही है।
राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार कह रही है कि भारत दुनिया में फार्मेसी बन गया। इसकी नींव 2014 के पहले ही शुरू हो गई थी। देश को दुनिया में फार्मेसी बनाने में मदद कई सरकार समर्थित संस्थानों ने की है। सरकार से अनुरोध है कि इस बात ऑन रिकॉर्ड ले।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि कोरोना के समय दवाओं की मांग की जरूरतों को पूरा करने भारत सफल रहा है। इसमें 150 देशों की दवाओं की अपूर्ति की है। साथ 80 देशों की दवाएं अनुदान में दी गई है। साथ ही बताया कि वैक्सीन मैत्री पहल के तहत 72 देशों में कोरोना वैक्सीन भेजी गई है। इसकी शुरूआत मालदीव से की गई थी। इसके बाद भूटान, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश को भी वैक्सीन भेजी गई है।
MHA ने राज्यसभा में बताया कि 44,167 कश्मीरी प्रवासी को रजिस्टर किया गया है। यह लोग 1990 में सुरक्षा चिंता के चलते कश्मीर से छोड़कर आ गए थे। इनमें 39,782 हिंदू प्रवासी परिवार शामिल हैं।
MHA ने राज्यसभा में बताया कि पिछले 3 सालों में जम्मू- कश्मीर में आतंकी और सीमा घुसपैठ की घटनाओं में कमी आई है। हालांकि, सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं बढ़ी हैं। गृह मंत्रालय ने बताया कि 35.44 लाख में से 32.31 लाख लोगों को डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिए गए हैं।
राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब देते हुए शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नए संसद भवन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले साल देश की आजादी के 75वें साल में शीतकालीन सत्र नए संसद भवन में करेंगे।
लोकसभा में कांग्रेस नेता रवनीत सिंह ने किसानों के आंदोलन पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से कहा कि किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। इसके समाधान के लिए हमारे पास एक ही उम्मीद है। आप इस पर पहल करें और सभी पार्टियों के सासंदों और नेताओं को बुलाकर बैठक करें।
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पूछे एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय नागरिकों के लिए नेशनल रजिस्टर तैयार करने को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून 1955 और भारतीय नागरिकों के नेशनल रजिस्टर के तहत डिटेंशन का प्रावधान नहीं है।
राज्यसभा में बुधवार को मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी बिल में किया गया संशोधन (2021) पास हो गया। इसमें अब अबॉर्शन की समय सीमा 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दी है। ये कानून दुष्कर्म और दुराचार का शिकार हुईं महिलाओं के अलावा कमजोर महिलाओं को भी कवर करता है।
AMU सेंटर के लिए फंड जारी करने की मांग
इससे पहले केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक संसद पहुंचे। 11 जनवरी को कर्नाटक से येलापुर से लौटने के दौरान उनके एक्सीडेंट हो गया था। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले गांधी प्रतिमा के सामने AAP सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने प्रदर्शन किया। 15 मार्च को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 लोकसभा में पेश किया गया था। इसके अलावा किशनगंज से सांसद डॉ जावेद ने भी गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने AMU सेंटर के लिए फंड जारी करने की मांग की।सदन आज भी हंगामेदार रह सकता है। सरकारी बैंको के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के मुद्दे पर हंगामा हो सकता है। इससे पहले लोकसभा के कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने सस्पेंशन नोटिस दिया है। उनके अलावा राज्यसभा में RJD के सांसद मनोज झा ने भी नोटिस दिया है। इससे पहले भी कई मुद्दों पर सदन में हंगामा हो चुका है। किसानों के मुद्दे और पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी सदन में हंगामा देखने को मिला है। मंगलवार को सदन ने शून्य काल की कार्यवाही को 17 मार्च 11 बजे तक स्थगित कर दिया था।

BJP ने सांसदों को सदन में मौजूद रहने को व्हिप जारी किया

मंगलवार को राज्यसभा में नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल बिल पारित हुआ है। वहीं, BJP ने लोकसभा संसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। सभी को सदन में मौजूद रहने को कहा गया है।

प्रवासी मजूरों के लिए 4,600 ट्रेनों का इंतजाम किया: पीयूष गोयल

इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि लोगों ने लॉकडाउन की अलोचना की थी। अंदाजा लगाइए की ट्रेन के जरिए देश में किस तरह कोरोनावायरस फैलता। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए भी सरकार की तरफ से 4,600 ट्रेन का इंतजाम किया गया था। साथ ही 2 करोड़ मुफ्त भोजन और पानी की बोतल उपबल्ध कराई थी। उन्होंने रेलवे के निजीकरण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रेलवे पर निजीकरण के आरोप लगाए जाते हैं। कभी यह नहीं कहते कि रोड पर सिर्फ सरकारी गाड़ियां चलनी चाहिए। निजी और सरकारी गाड़ियां अर्थव्यस्था में मदद करती हैं। रेलवे के निजीकरण का स्वागत करना चाहिए। इससे सेवाओं में सुधार आएगा।

8 अप्रैल तक चलेगा सेशन
यह सेशन 8 अप्रैल तक चलेगा। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चल रही है। इस दौरान राज्यसभा के सदस्य राज्यसभा और गैलेरी में ही बैठेंगे। इसके अलावा लोकसभा की कार्यवाही भी पहले की तरह ही चलेगी। कोरोना की वजह से दोनों सदनों को दो शिफ्ट में चलाया जा रहा था।

पहले चरण में 99.5% काम हुआ था
बजट सत्र के पहले चरण के दौरान लोकसभा में 99.5% काम हुआ था। इस दौरान, लोकसभा कार्यवाही 50 घंटे की जगह 49.17 मिनट चली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 16.39 घंटे तक चली। बजट पर चर्चा के लिए 10 घंटे तय थे, लेकिन सदन में बहस 14 घंटे तक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES