एयरफोर्स का MiG-21 क्रैश:कॉम्बैट ट्रेनिंग के लिए टेक ऑफ कर रहा फाइटर प्लेन हादसे का शिकार,
March 18, 2021
संसद का बजट सत्र:राज्यसभा में विदेशमंत्रीनेबताया-वैक्सीन मैत्री पहल के तहत72देशों कोवैक्सीनभेजी
March 18, 2021

इंडिगो की फ्लाइट में जन्मी बच्ची:बेंगलुरु से जयपुर आ रहे विमान में महिला को हुआ लेबर पेन,

इंडिगो की फ्लाइट में जन्मी बच्ची:बेंगलुरु से जयपुर आ रहे विमान में महिला को हुआ लेबर पेन, विमान में मौजूद डॉक्टर ने क्रू मेंबर्स की मदद से कराई डिलीवरीबेंगलुरु से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार सुबह एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। फ्लाइट में मौजूद एक महिला डॉक्टर ने इंडिगो के क्रू मेंबर्स की मदद से सफल डिलीवरी कराई। फिलहाल, महिला और नवजात की हालात सुरक्षित और स्थिर है।

सुबह 8 बजे जयपुर पहुंचने वाला था विमान
एयरलाइन के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-469 ने सुबह 5:45 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी थी। इसे 8 बजे जयपुर पहुंचना था। सीट नंबर 2A पर बैठी ललिता नाम की महिला को फ्लाइट में अचानक लेबर पेन हुआ। विमान के क्रू मेंबर्स ने डॉक्टर के लिए अनाउंस किया। गनीमत रही कि इसी फ्लाइट में सीट नंबर 10C पर महिला डॉक्टर सुबहाना नजीर भी सफर कर रही थीं।

डॉ. नजीर ने फौरन कमान संभाल ली। इस बीच क्रू मेंबर्स ने भी जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने डॉक्टर और एम्बुलेंस की व्यवस्था की। इसके बाद महिला और बच्ची को EHCC अस्पताल भेजा गया।

एयरलाइंस ने डॉक्टर को दिया थैंक्यू कार्ड
महिला की डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर नजीर का एयरलाइंस ने सम्मान किया। एयरलाइंस की तरफ से डॉक्टर नजीर को थैंक्यू कार्ड दिया गया। साथ ही मां और नवजात बच्ची की तस्वीर भी शेयर की गई है। फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर्स ने भी सफल डिलीवरी पर खुशी जताई और डॉक्टर का अभिवादन किया। बच्ची के जन्म के बाद फ्लाइट में एकदम जश्न का माहौल था। सभी के चेहरे पर अचानक आया तनाव कुछ ही पलों में खुशी में बदल गया।
अक्टूबर में भी एक बच्चे ने लिया था फ्लाइट में जन्म
इससे पहले अक्टूबर में भी इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बच्चे के जन्म की खबर सामने आई थी। उस दौरान फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी। 8 साल पहले भी जयपुर की एक फ्लाइट में बच्चे ने जन्म लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES