किसान आंदोलन पर हरियाणा के CM का इंटरव्यू:खट्‌टर बोले आंदोलन गलत और राजनीतिक है
March 18, 2021
अभिभावकों को चिंता:25 से कम बच्चों वाले स्कूलों के 1 किलोमीटर दायरे में कोई सरकारी स्कूल नहीं
March 18, 2021

आज से चलेंगी दिल्ली के लिए दो स्पेशल बसें,बहादुरगढ़-नजफगढ़ वाया नांगलोई के रास्ते जाएगी दिल्ली

मिलेगी सुविधा:110 दिन बाद आज से चलेंगी दिल्ली के लिए दो स्पेशल बसें, बहादुरगढ़-नजफगढ़ वाया नांगलोई के रास्ते जाएगी दिल्लीकिसान आंदोलन के चलते बंद हुई थी दिल्ली की बसें, यात्रियों से लिया जाएगा 155 रुपए किराया
रोजाना सुबह एक सप्ताह के लिए दो बसें चलेंगी और इसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी
किसान आंदाेलन के चलते 110 दिन से बंद हुई दिल्ली के लिए बस सेवा आज से बहाल हो रही है। गुरुवार सुबह से दो स्पेशल बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। दिल्ली जाने के लिए रोडवेज ने नया रूट तैयार किया है। जो बहादुरगढ़-नजफगढ़ वाया नांगलोई के रास्ते दिल्ली जाएगी। गुरुवार को सुबह 5:10 बजे व 6:20 बजे रवाना होगी। दिल्ली के लिए रोडवेज ने किराए में कोई बढ़ाेतरी नहीं की है। पुराना किराया 155 रुपए ही रखा है। अब रोजाना सुबह एक सप्ताह के लिए दो बसें चलेंगी और इसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

किसान आंदोलन के चलते रोडवेज सेवा बंद पड़ी थी। इसके कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और यात्रियों को बहादुरगढ़ के लिए ही बस सेवा मिल पाती थी। फिर दिल्ली जाने के लिए बहादुरगढ़ से मेट्रो या प्राइवेट वाहन के जरिए ही दिल्ली जाया जा सकता था। अब दिल्ली रूट बहाल होने के बाद अन्य रूट बहाल होने भी उम्मीद है।

जीएम ने करवाया था दिल्ली रूट के लिए सर्वे

पिछले सप्ताह जीएम बिजेंद्र सिंह ने टीम गठित कर दिल्ली के दो रूट के लिए सर्वे करवाया था। जिसमें दिल्ली के लिए घेवरा होते हुए था तो दूसरा रास्ता नजफगढ़ वाया नांगलोई का था। जिसके दूसरे डिपो के जीएम से बात कर बहादुरगढ़-नजफगढ़ वाया नांगलोई के रास्ते को हरी झंडी मिल गई।

अब मथुरा रूट के लिए भी बनाया जाएगा प्लान

पिछले कई माह से बंद पड़े मथुरा रूट के लिए अब प्लान तैयार किया जाएगा। इसके लिए पहले दिल्ली के लिए सवारियों की संख्या देखी जाएगी और इसके बाद जरूरत पड़ी तो मथुरा रूट के लिए भी सर्वे करवाया जा सकता है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक मथुरा रूट भी बहाल हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES