BSEसेंसेक्स129अंकोंकीमामूली बढ़त के साथ 50,524 के लेवल पर,ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

BSE सेंसेक्स 129 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 50,524 के लेवल पर, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारीशेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को खरीदारी है। सेंसेक्स 129 अंक ऊपर 50,524.48 पर कारोबार कर रहा है, जो कल 50,395 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में एशियन पेंट्स और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 2-2% की बढ़त है। निफ्टी इंडेक्स भी 36 अंकों की बढ़त के साथ 14,965.65 पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है, जबकि बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट है। BSE पर 2,321 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,354 में बढ़त और 857 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 207.36 लाख करोड़ रुपए है, जो कल 206.88 लाख करोड़ रुपए था।IPO में निवेश का मौका, कल्याण ज्वैलर्स का इश्यू खुला

कल्याण ज्वैलर्स का पब्लिक इश्यू 16 मार्च से खुलेगा, जो 18 मार्च को बंद होगा। कंपनी IPO के जरिए 1,175 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए 800 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी होंगे। इसके अलावा प्रमोटर और निवेशक 375 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेंगे। इसके अलावा स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी अनुपम रसायन के IPO का आज अंतिम दिन है, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन और लक्ष्मी ऑर्गैनिक के IPO का दूसरा दिन है।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में खरीदारी
US मार्केट में बढ़त के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में खरीदारी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 225 अंक ऊपर 29,992 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 153 अंक चढ़कर 28,987 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चीन के शंघाई कंपोजिट में भी 12 अंकों की बढ़त है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 1.28% चढ़कर 7,108 अंकों पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 ऊपर चढ़ा है।

अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त
US बाजारों में सोमवार डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। कोरोना महामारी की मार से बिगड़ी इकोनॉमी में रिकवरी और इसी हफ्ते ब्याज दरों पर फेड रिजर्व के फैसले से शेयर बाजार में खरीदारी रही। नैस्डैक इंडेक्स 1.05% ऊपर 13,459 अंकों पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में गिरावट रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

घरेलू बाजार में गिरावट जारी
15 मार्च को BSE सेंसेक्स 397 अंकों की गिरावट के साथ 50,395.08 पर और निफ्टी भी 101 पॉइंट नीचे 14,929.50 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,101.35 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 749.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर बाजार अपडेट LIVE…

09:52 AM BSE सेंसेक्स 80.49 अंक ऊपर 50,475.57 पर और निफ्टी 15.90 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 14,945.40 पर कारोबार कर रहा है।

09:30 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयरों में बढ़त है। टाइटन का शेयर सबसे ज्यादा 2.41% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख शेयरों में गिरावट है। इसमें एसबीआई, एक्सिस बैंक सहित इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    सरकार ने5साल में6 रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचकर 26.45 हजार करोड़ रुपए कमाए
    March 16, 2021
    सकारात्मक संकेत:फरवरी में देश का निर्यात 0.67% बढ़कर 27.93 अरब डॉलर पर पहुंचा,
    March 16, 2021