ब्रिटिश PM का भारत दौरा:अप्रैल के आखिरी में भारत आएंगे बोरिस जॉनसन;
March 16, 2021
स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्च में दावा:मुश्किल हालात में भी युवाओं से ज्यादा खुश और पॉजिटिव रहे बुजुर्ग
March 16, 2021

140 साल का सबसे बर्फीला तूफान:48 घंटे में 5 फीट तक बर्फ गिरी; 2400 उड़ानें रद्द,

140 साल का सबसे बर्फीला तूफान:48 घंटे में 5 फीट तक बर्फ गिरी; 2400 उड़ानें रद्द, बर्फीला तूफान से 35 लाख लोग प्रभावितअमेरिका में एक महीने में दूसरी बार बर्फीले तूफान ने दस्तक दी। जिसने पिछले 140 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोलोराडो, व्योमिंग और नेब्रास्का समेत 6 राज्यों में 48 घंटे में 5 फीट तक बर्फ गिरी। इससे 80 से ज्यादा हाईवे बंद हो गए। दो दिन में 2400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

साथ ही करीब 35 लाख लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर अमेरिका में मार्च में बर्फबारी नहीं होती। इस दौरान यहां का तामपान 10 से 15 डिग्री के बीच होता है। लेकिन साइबेरिया की तरफ से चली ठंडी हवाओं के कारण बर्फबारी हुई। तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले मार्च, 1881 में 24 इंच बर्फबारी हुई थी।

बिजली-पानी का संकट बन गया था बर्फीला तूफान
पिछले माह आर्कटिक ब्लास्ट के कारण अमेरिका में 122 साल का सबसे बर्फीला तूफान आया था। इस कारण टेक्सास समेत 12 राज्यों में भारी बर्फ गिरी थी। तूफान की चपेट में आकर 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES