महंगी पड़ी चालाकी:भिखारी को 200 का नकली नोट देकर खुले पैसे मांगे, उसने पहचानकर मचाया शोर तो लोगों ने पकड़कर धुनाजगाधरी में आरोपियों से 200 के 7 और 500 के दो नोट बरामद
रेस्ट हाउस के पास दो युवकों को भिखारी को नकली नोट देते हुए लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई हुई। लोगों ने आरोपियों की जेब से 200 के 7 और 500 के दो नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई है।
आरोपी रूबी और प्रदीप दोनों ही गांव भंभौली के रहने वाले हैं। रूबी पहले भी नकली नोट चलाने के आरोप में पकड़ा जा चुका है। वह कुछ समय पहले जमानत पर आया था। आते ही फिर नकली नोट का धंधा शुरू कर दिया। जगाधरी थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि केस दर्ज किया जाएगा।
आरोपी ने कहा कि वे सहारनपुर से ये नकली नोट लेकर आते हैं। इस कबूलनामे की आरोपियों की वीडियो भी बनाई गई। वहीं इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे।
भिखारी नरेंद्र ने बताया कि वह सड़क किनारे बैठक भीख मांगता है। रेस्ट हाउस जगाधरी के पास वह सड़क किनारे बैठा था, तभी दो युवक आए। एक युवक ने उससे कहा कि 200 का नोट है। 10 रुपए काटकर 190 रुपए दे दो, उसने कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं है।
इस दौरान उसने देखा कि नोट नकली है। उसने साथ में सब्जी की रेहड़ी लेकर खड़े व्यक्ति काे आवाज लगाई। वहां पहुंचे सब्जी वाले ने भी नोट को पहचान लिया। इसके बाद आरोपियों को लोगों ने पकड़ खूब धुना। दुकानदारों ने बताया कि आरोपी सबसे पहले केमिस्ट शॉप पर नोट लेकर गए। दुकानदार ने नकली नोट पहचान लिया और लेने से मना कर दिया। चाय वाले को नकली नोट दिया तो उसने भी पहचान लिया। अंत में आरोपी भीख मांगने वाले के पास गए और उसकी सूझबूझ पकड़े गए।
आरोपियों के पास से नोटों नंबर के हैं। बता दें कि आरोपी रूबी को 2017 में पुलिस ने बिलासपुर से नकली नोटों के साथ पकड़ा था। उसके पास से करीब 67 हजार के नकली नोट मिले थे। इसके बाद 2019 में मुलाना में पकड़ा जा चुका है। वहां पुलिस ने रूबी के साथी को 10 हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा था।