छोटी सरदारनी:क्या शो में निम्रत कौर अहलुवालिया को रिप्लेस कर रहीं कृतिका सेंगर
March 15, 2021
रूस में कोरोना दहन:भारत के होलिका दहन की तरह मनाया गया मास्लेनित्सा फेस्टिवल,
March 15, 2021

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल पर पैलेस के कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप

ब्रिटिश मीडिया का दावा:प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल पर पैलेस के कर्मचारियों को परेशान करने का आरोप, लॉ फर्म से जांच कराने की तैयारीब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल पर बकिंघम पैलेस के कर्मचरियों को परेशान करने का आरोप है। इन आरोपों की जांच किसी बाहरी लॉ फर्म से कराई जा सकती है। ब्रिटिश मीडिया ने इस बात का दावा किया है। इस महीने की शुरुआत में पैलेस ने इस बात की पुष्टि की थी कि मामले की जांच कराई जाएगी।

मेगन के खिलाफ यह शिकायत अक्टूबर 2018 की है। तब उनके एक कर्मचारी ने ईमेल के जरिए शिकायत की थी। यह ईमेल HR डिपार्टमेंट को भेज दिया गया था, लेकिन शिकायत पर आगे कोई एक्शन नहीं हुआ था।

पैलेस के कर्मचारी का ईमेल लीक होने का दावा
‘द टाइम्स’ ने कर्मचारी का लीक हुआ ईमेल पब्लिश किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व अमेरिकी एक्टर मेगन ने 2 निजी सहायकों को महल छोड़ने के लिए मजबूर कर किया। मेगन ने तीसरे कर्मचारी के भरोसे को भी कमजोर करने का काम किया है। अब ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार, यह फैसला लिया गया है कि निष्पक्ष जांच के लिए मामले को किसी लॉ फर्म को सौंपा जाएगा।

पैलेस के स्पोक्सपर्सन का टिप्पणी से इंकार
बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि मेगन के पूर्व कर्मचारी के आरोपों से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इस पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं कर सकते। मीडिया ने शाही महल के सूत्रों के हवाले से कहा कि असल में बुरी घटनाएं अभी सामने नहीं आई हैं। कुछ खौफनाक कहानी सामने आने वाली है।
मेगन ने इंटरव्यू में लगाए थे गंभीर आरोप
महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने ओप्रा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेगन ने इस इंटरव्यू में बकिंघम पैलेस पर रंग के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा है कि राजपरिवार में रहने के दौरान उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। शाही परिवार उनके बेटे आर्ची के रंग को लेकर परेशान था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ये आरोप लगाए हैं।

पिछले साल छोड़ी थी शाही उपाधि
क्वीन एलिजाबेथ II के पोते हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने पिछले साल मार्च में फ्रंटलाइन रॉयल ड्यूटी छोड़ दी थी और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं। पिछले साल जनवरी में ही दोनों ने ड्यूक ऑफ ससेक्स और डचेस ऑफ ससेक्स की शाही उपाधि छोड़ने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES