जल संकट से बचने की तैयारी:चेन्नई में 250 तालाब होंगे जिंदा; कुओं की मुंडेर कप-प्लेट, तरबूज और बास्केट जैसी आकृति में बनाई जा रहींचेन्नई ऐसा शहर है, जो बाढ़ और सूखा दोनों ही वजहों से सुर्खियों में बना रहता है। अब पानी बचाने के लिए यह शहर पुराने तौर-तरीके अपना रहा है। इसके लिए जल प्रबंधन, शहरी डिजाइन, वित्त आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ एकजुट हुए हैं। सिटी ऑफ 100 टैंक नाम से शुरू गई इस पहल के तहत 250 तालाबों को पुनर्जीवित करने की योजना है।
ये नए कुएं और तालाब भी बना रहे हैं। इसके लिए ग्रीन क्लाइमेंट फंड संस्था ने 150 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा, चेन्नई महानगर पालिका ने 24 करोड़ की लागत से 33 तालाबों को पुनर्जीवित किया है।
291 कुओं को जिंदा किया जा रहा, इसकी आकर्षक मुंडेर बना रहे
यहां की एनजीओ और समुदाय दम तोड़ चुके 291 कुओं को जिंदा कर रहे हैं। ताकि, पानी की कमी से निजात मिल सके। इन कुओं की मुंडेर कप-प्लेट, तरबूज, बास्केट जैसी आकृति में बनाई जा रही है।