बिजली दरें सस्ती, अवैध फैक्ट्री नियमित और टैक्सटाइल पार्क के बजट मंजूर हाेने की उम्मीद
March 13, 2021
15 मार्च काे पानीपत में 5500 सहित पूरे हरियाणा में 1 लाख लाेगाें काे टीका लगाने का टारगेट
March 13, 2021

2 डिग्री गिरा पारा, आज भी बरसात के आसार, पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण बदला माैसम का मिजाज

मौसम अपडेट:2 डिग्री गिरा पारा, आज भी बरसात के आसार, पश्चिमी विक्षाेभ के असर के कारण बदला माैसम का मिजाजपाकिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की ओर मूव हाे रहे पश्चिमी विक्षाेभ के कारण गुरुवार रात से माैसम में बदलाव आना शुरू हाे गया था। शुक्रवार सुबह बादल छा गए। तेज गरज और चमक के साथ करीब 2 एमएम बारिश हाे गई। इससे दिन के तापमान में 2 डिग्री गिरावट आ गई लेकिन रात का तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ गया।

माैसम विभाग के अनुसार शनिवार काे भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू एंड कश्मीर की तरफ बढ़ रहे पश्चिमी विक्षाेभ का असर मंगलवार रात से दिखने लगा था।

शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हलकी बारिश शुरू हाे गई। जाे करीब सवा 8 बजे तक हाेती रही। दिनभर 12 किमी की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या, रात के तापमान में आ सकती है गिरावट

वरिष्ठ माैसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे ने बताया कि फिलहाल उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार काे भी बूंदाबांदी या हलकी बारिश की संभावना है। रविवार से आसमान साफ रह सकता है। उत्तरी हवाओं के चलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हाेगी। रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES