पानीपत का मौसम:बारिश और तेज हवाओं के बाद खिली तेज धूप; अधिकतम 4 और न्यूनतम 1 डिग्री बढ़ा पारा, हवाएं धीमी हुईंशुक्रवार को कुछ देर बारिश के बाद दिनभर छाये रहे थे बादल
शनिवार को भी बारिश की जताई गई है संभावना, सुबह खिली धूप
पानीपत में शनिवार को सुबह के समय अच्छी धूप खिली। हवा की रफ्तार भी कम रही। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ कुछ देर हुई बारिश के बाद दिनभर बादलों ने डेरा डाले रखा था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पानीपत में शुक्रवार को सुबह के समय तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे। दिन में कई बार बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 4 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के मूव होने के कारण रविवार तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। उन्होंने शनिवार को भी बूंदाबांदी और बादल छाने की संभावना जताई है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से सर्दी का अहसास होगा। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।