31 मार्च की डेडलाइन, लेकिन फुटबाॅल ग्राउंड पूरा होने में अभी 2 महीने लगेंगे
March 12, 2021
एंटीलिया केस में नया खुलासा:विस्फोटक रखने का मैसेज जिस फोन से किया गया,
March 12, 2021

PM मोदी कुछ देर में साबरमती आश्रम से शुभारंभ करेंगे; आज ही दांडी मार्च को 91 साल हुए,

PM मोदी कुछ देर में साबरमती आश्रम से शुभारंभ करेंगे; आज ही दांडी मार्च को 91 साल हुए, 81 लोग 386 किमी की यात्रा करेंगेकेंद्र सरकार ने 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनाने की घोषणा की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में मौजूद हैं। वे यहां से कुछ देर में अमृत महोत्सव की शुरुआत करेंगे, साथ ही दांडी मार्च यात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे। इससे पहले मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्टेच्यू पर फूल चढ़ाए और उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाई।अमृत महोत्सव का उद्देश्य क्या है?
दरअसल, अगले साल देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में 75 हफ्ते पहले शुक्रवार से अमृत महोत्सव शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में 15 अगस्त 2022 तक देश के 75 स्थानों पर कई तरह के आयोजन होंगे। इसमें युवा पीढ़ी को 1857 से 1947 के बीच चले स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने, आजादी के 75 वर्ष में देश के विकास और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्वगुरु भारत की तस्वीर दिखाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है।

क्या है दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह?
नमक सत्याग्रह या दांडी मार्च भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को 78 सत्याग्रहियों के साथ अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से नवसारी जिले के दांडी गांव के लिए पैदल कूच किया था। रास्ते में दो सत्याग्रही और शामिल हो गए थे।अंग्रेजों के नमक कानून के विरोध में गांधीजी ने दांडी मार्च कर 6 अप्रैल 1930 को सांकेतिक रूप से नमक बनाकर अंग्रेजी कानून को तोड़ा था, जिसके बाद उन्हें सत्याग्रहियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। इस आंदोलन ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES