स्पॉटिफाई का नया अपडेट:अब 12 भारतीय भाषाओं में काम करेगा म्यूजिक ऐप, लोगों के एक्सपीरियंस को बेहतर करने किया अपडेटस्वीडन की ऑडियो स्ट्रीमिंग ऐप स्पॉटिफाई अब 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। वहीं, इस ऐप पर अब कुल 62 भाषाएं आ चुकी हैं। कंपनी ने जिन नई भारतीय भाषाओं को शामिल किया है उनमें अब हिंदी, गुजराती, भोजपुरी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और बंगाली शामिल हैं। यूजर को इसके लिए अपना ऐप अपडेट करना होगा।
कंपनी ने बताया कि हम भारत में अपने यूजर्स को बेस्ट ऑडियो कंटेंट देने के लिए कमिटेड हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यूजर्स को उसके द्वारा बोली जाने वाली भाषा का अनुभव मिले।
क्रिएटर्स को करियर बनाने का मौका
कंपनी ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचकर लाखों नए क्रिएटर्स को उनका करियर बनाने का मौका दे रहे हैं। वहीं, पुराने क्रिएटर्स को हम नए लोगों के साथ जोड़ना चाहते हैं। इस मार्केट में भाषा के एक्सीपिरियंस से ज्यादा यूजर्स को जुड़ने का मौका मिलेगा।
वेब प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद थीं भाषाएं
कंपनी ने बताया कि ऐप पर अपडेट की गई नई भाषाएं कंपनी के वेब प्लेटफॉर्म पर पहले मौजूद थीं। ऐसे में अब ऐप पर इन भाषाओं को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट से हमारे यूजर्स का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा। इससे स्पॉटिफाई को ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
12 नई भारतीय भाषाओं के साथ स्पॉटिफाई ऐप अब रोमानियाई, स्वाहिली, स्लोवेनियाई, फिलिपिनो, सिंपलीफाइड चीनी, पुर्तगाली और जैसी अन्य भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।
स्पॉटिफाई पर 32 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
स्पॉटिफाई ने बीते महीने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया था। इसे पहली बार 2008 में लॉन्च किया गया था। ये 6 करोड़ से अधिक गानों की सर्विस देती है। वहीं, 93 बाजारों में इसके 32 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी ने बताया कि पिछले 6 सालों के दौरान पॉप सॉन्ग सुनने वालों में 2,000% तक का इजाफा हुआ है। जिनका स्ट्रीमिंग टाइम 18000 करोड़ मिनट पहुंच गया है।