हरियाणा बजट 2021:मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मनोहर लाल आज पेश करेंगे दूसरा बजट, स्वास्थ्य
March 12, 2021
राशि ज्यादा जमा होने पर, सॉफ्टवेयर सेक्टरवासियों की तरफ दिखा रहा 2 से 8 लाख रुपए तक बकाया
March 12, 2021

पानीपत में बारिश:गरज और हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, अधिकतम 5 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा

पानीपत में बारिश:गरज और हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, अधिकतम 5 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरापूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार सुबह से ही ठंडी हवा व बारिश हुई शुरू
अगले दो दिनों तक बारिश के हैं आसार, तापमान में और आएगी गिरावट
पानीपत में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश शुरू हुई। जिससे गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवाओं की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी।

सुबह से बादल रहे और तेज हवा चली

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट ली। सुबह से घने बादल रहे और तेज हवा चली। सुबह 7:40 बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि हवाओं के कारण बारिश का असर कम ही रहा। ठंडी हवा और बारिश ने सर्दी का अहसास कराया। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट हुई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर की ओर मूव हो रहा है। पानीपत समेत आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार से शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तेज हवा, बादल छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि वर्तमान में गेहूं की फसल में दाना पड़ने की प्रक्रिया चल रही है। सरसों की फसल में भी दाना बन रहा है। बारिश तो ठीक है, लेकिन ओलावृष्टि हुई तो दोनों फसलों की बालियां टूट जाएंगी। जिससे फसल की पैदावार प्रभावित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES