तेज धूप खिली, 4-4 डिग्री बढ़ा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, शुक्रवार को बारिश के आसार
March 11, 2021
पार्क की असुरक्षा:गृहमंत्री विज के ड्रीम पार्क को ‘वीआईपी प्लस’ सुरक्षा, क्योंकि यहां चोरों का खतरा
March 11, 2021

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना,5जिलों में लग चुके 120 कैमरे

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना, 5 जिलों में लग चुके 120 कैमरे; अब सभी जिलों में लगाए जाएंगेगृह मंत्री अनिल विज ने सदन में जानकारी दी कि प्रदेश सरकार सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम कर रही
फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 1500 कैमरे यातायात प्रबंधन के लिए लगाए जाएंगे
प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे। करनाल, फरीदाबाद, गुड़गांव में सीसीटीवी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। जीटी रोड पर पांच जिलों में 120 कैमरे लगाए जा चुके हैं। भाजपा विधायक दीपक मंगला ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान यह सवाल उठाया। जवाब में गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में जानकारी दी कि प्रदेश सरकार सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम कर रही है।

गृह मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत 1500 कैमरे यातायात प्रबंधन के लिए लगाए जाएंगे, इसके लिए 94 जंक्शन शहर में बनेंगे। करनाल में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 760 सीसीटीवी करनाल में लगाए जाने हैं। सरकार द्वारा सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना है। सोनीपत, रोहतक, झज्जर, हिसार, सिरसा, पानीपत, यमुनानगर, रेवाड़ी, पलवल, पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, जींद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल व नूंह में भी कैमरे जल्द लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES