स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही:कोराेना पाॅजिटिव को दी एक्सपायर्ड दवा,
March 10, 2021
विशेष व्याख्यान में चेताया:46% आबादी 6 घंटे से ज्यादा यूज करती है मोबाइल,
March 10, 2021

रात की गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड:9 दिन में 9 डिग्री बढ़कर, 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

रात की गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड:9 दिन में 9 डिग्री बढ़कर, 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा न्यूनतम तापमानसामान्य से 7 डिग्री अधिक पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
अधिकतम तापमान पिछले तीन साल में 10 मार्च तक कभी भी 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा
दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को गुड़गांव में जहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं पिछले 9 साल में 10 मार्च तक के तापमान के मुकाबले सबसे अधिक रहा है। इसी तरह अधिकतम तापमान भी पिछले तीन साल में 10 मार्च तक कभी भी 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 मार्च को एनसीआर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली एनसीआर में 10 मार्च तक के तापमान की बात करें तो वर्ष 2020 में 10 मार्च तक अधिकतम तापमान 27.6 सबसे अधिक रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा था। वहीं वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा। इसी तरह वर्ष 2012 तक कभी भी न्यूनतम तापमान कभी भी 20 डिग्री सेल्सियस तक 10 मार्च तक कभी नहीं पहुंचा। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि पिछले दो दिन से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES