ड्रीम होम:बिग बॉस-14 की चैलेंजर रहीं अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा अपना पहला घर, बोलीं
March 10, 2021
73 साल के अंजन श्रीवास्तव, बोले- डॉक्टर ने 5-6 घंटे से ज्यादा काम करने के लिए मना किया है
March 10, 2021

बॉलीवुड में कोरोना रिटर्न्स:रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली पॉजिटिव

बॉलीवुड में कोरोना रिटर्न्स:रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली पॉजिटिव; आलिया ने खुद को क्वारैंटाइन किया, गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग रुकीबॉलीवुड में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी है। इस बार एक्टर रणबीर कपूर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके बाद भंसाली की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और रणबीर की ब्रह्मास्त्र की शूटिंग रोक दी गई है। दोनों फिल्मों की लीड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट ने भी खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। हालांकि, आलिया की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, संजय ने टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। संजय के एक करीबी ने कहा है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अपना टेस्ट करवा लें। संजय की मां लीला भंसाली ने भी बेटे के पॉजीटिव आने के बाद अपना टेस्ट करवाया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीला भंसाली एहतियातन होम आइसोलेशन में हैं।

नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी
रणबीर के पॉजिटिव होने की जानकारी उनकी मां और एक्ट्रेस नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने मंगलवार को लिखा कि आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसका इलाज चल रहा है और वो ठीक हो रहा है। वो घर में ही सेल्फ क्वारैंटाइन है और सभी सावधानियों का पालन कर रहा है।

कई सेलेब्रिटी हो चुके हैं संक्रमित
इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

अनुपम खेर ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। इसमें वे वैक्सीनेशन से पहले ओम नम: शिवाय का जाप करते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES