बॉलीवुड फिल्मों के विवादित टाइटल:गंगूबाई काठियावाड़ी से पहले, लक्ष्मी, बिल्लू और पद्मावत समेत विवादों में आने के बाद इन फिल्मों के बदले गए थे नामआलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ चुकी है। कांग्रेस विधायत अमीन पटेल ने फिल्म का नाम बदलने की अपील की है। उनका कहना है कि फिल्म का टाइटल काठियावाड़ी होने से शहर की छवि खराब होगी। ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म की रिलीज से पहले ही उसका नाम विवादों में घिरा है। इससे पहले भी कई फिल्मों का नाम विवादों के चलते बदले गए हैं। आइए जानते हैं वो फिल्में और उनसे जुड़े विवाद क्या थे-
लक्ष्मी- लक्ष्मी बॉम्बसाल 2020 की अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में थी। जब ट्रेलर रिलीज हुआ था देखा गया कि फिल्म में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की लव स्टोरी दिखाई गई थी जिससे इस फिल्म को लव जिहाद से जोड़ा जाने लगा। बाद में फिल्म के नाम पर भी आपत्ति जताई जाने लगी। राजनेताओं और एक्टर मुकेश खन्ना समेत कई लोगों ने बॉम्ब के साथ देवी का नाम लक्ष्मी इस्तेमाल करने पर मेकर्स की कड़ी निंदा की। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम लक्ष्मी बॉम्ब से लक्ष्मी कर दिया। बता दें कि ये फिल्म साउथ की कांचना फिल्म की हिंदी रिमेक थी।
बिल्लू – बिल्लू बारबरशाहरुख खान, इरफान पठान और लारा दत्ता स्टारर फिल्म बिल्लू का पहले नाम बिल्लू बारबर रखा गया था। फिल्म के टाइटल में नाई शब्द के होने से एक कम्यूनिटी ने इसके खिलाफ खूब आवाज उठाई। जब टाइटल के चलते विवाद बढ़ा तो मेकर्स ने फिल्म से बारबर शब्द हटाकर इसका नाम सिर्फ बिल्लू कर दिया था।
जजमेंटल है क्या- मेंटल है क्या26 जनवरी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म जजमेंटल है क्या अपने पहले नाम के कारण काफी विवादों में थी। फिल्म का नाम पहले मेंटल है क्या रखा गया था जिसपर साइकेट्रिक सोसाइटी के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इनका आरोप था कि टाइटल में मेंटल होना मेंटल इलनेस से जूझ रहे लोगों का अपमान है। बाद में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने मामले को समझते हुए नाम बदलकर जजमेंटल कर दिया था।
आर राजकुमार- रैंबो राजकुमारप्रभु देवा द्वारा निर्देशित की गई फिल्म आर राजकुमार साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम पहले रैंबो राजकुमार रखा गया था जिसे बाद में बदलना पड़ा था। हॉलीवुड फिल्म रैंबो का इस नाम पर कॉपीराइट है जिसे इस्तेमाल कर फिल्म लीगल पचड़ों में फंस सकती थी। फिल्म के टाइटल के साथ शाहिद कपूर के किरदार का नाम भी बदला गया था।
पदमावती- पद्मावत
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पदमावत कई कारणों से विवादों में रही थी। करणी सेना ने पूरे देश में फिल्म रिलीज बैन करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का आरोप है कि फिल्म में कई तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है और साथ ही राजपूत समुदाय को गलत दिखाने की कोशिश की गई थी। विवादों में आने के बाद 1 दिसम्बर 2017 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को डॉक्यूमेंटेशन की कमी के चलते रोक दिया गया था। बाद में कुछ सीन, और टाइटल में बदलाव कर फिल्म को 25 जनवरी 2018 में रिलीज किया गया था।
मद्रास कैफे- जाफनासाल 2013 में रिलीज हुई फिल्म मद्रास कैफे राजीव गांधी हत्याकांड पर बनाई गई है। फिल्म में कई राजनीतिक पार्टियों की नेगेटिव छवि दिखाई गई थी जिसके चलते इसे बैन करने की मांग की गई। तमिलनाडु में फिल्म को बैन तक कर दिया गया। इस फिल्म का नाम शुरुआत में जाफना रखा गया था जो श्रीलंका का एक शहर है। इसप र श्रीलंका की सरकार ने आपत्ति जताई थी। बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर मद्रास कैफे रखा गया। फिल्म एक हिट साबित हुई थी।
टोटल सियापा- अमन की आशासाल 2014 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म टोटल सियापा में यामी गौतम और अली जफर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का नाम पहले लीड किरदारों अमन और आशा के नाम पर रखा गया था लेकिन इस नाम को पहले ही पाकिस्तान के जागरण ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा लिया जा चुका है। कॉपीराइट से बचने के लिए रिलीज से पहले फिल्म का नाम बदलकर टोटल सियापा कर दिया गया।
हसीना पारकर- द क्वीन ऑफ मुंबईः हसीनादाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पर बनी फिल्म हसीना पारकर साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म का नाम पहले द क्वीन ऑफ मुंबईः हसीना रखा गया था। श्रद्धा का दमदार लुक रिलीज होते सी फिल्म चर्चा में आ गई थी लेकिन मुंबई के अलावा पूरे देश के लोगों तक पहुंचने के फिल्म के नाम से मुंबई का नाम हटाते हुए सीधे हसीना पारकर कर दिया गया।
लव-यात्री- लव-रात्रि
फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही लव-रात्रि नाम काफी विवादों में आ गया था। धार्मिक भावनाएं आहत करवाने के आरोप में सलमान खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी। बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर लव-रात्रि से लव-यात्रि कर दिया गया।
गोलियों की रासलीलाः राम-लीला- रामलीलारणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर और संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम पहले रामलीला रखा गया था जिसपर जमकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर इसका नाम राम-लीला कर दिया गया था। बाद में रिलीज के कुछ दिन पहले ही फिल्म का अचानक नाम गोलियों की रासलीलाः राम-लीला कर दिया गया। ये फिल्म एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी।