मौसम का मिजाज:दिन में पारा 31.4 डिग्री पहुंचा जाे सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा, 14 तक माैसम परिवर्तनशीलपश्चिमी विक्षोभ नहीं रहा प्रभावी इसलिए बढ़ गया तापमान
न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मार्च के प्रथम सप्ताह में भी दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा है। शहर में साेमवार काे अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाेकि सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाेकि सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से अधिक हाेने का कारण पिछले काफी दिनों से कोई भी पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय रूप से प्रभावी नहीं रहा।
एचएयू के कृषि माैसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष एमएल खीचड़ ने बताया कि राज्य में इस सप्ताह (8-14 मार्च) को भी लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है। जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच बीच में आंशिक बादल, हवाएं चलने की संभावना है तथा 10 मार्च को पश्चिमी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में तथा 13-14 मार्च को उत्तरी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी/हल्की बारिश संभावित है।