मौसम का मिजाज:तापमान 1 डिग्री बढ़ा, 10 और 12 मार्च को बन रहे बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार 10 और 12 मार्च को गरज, चमक और तेज हवाओं संग बारिश के आसार बन र
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद रविवार रात को मौसम में बदलाव आ गया। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का चलना बंद हो गया और 10 किमी की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलने लगीं। इससे सोमवार को रात का तापमान 3.3 डिग्री और दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार 10 और 12 मार्च को गरज, चमक और तेज हवाओं संग बारिश के आसार बन रहे हैं। हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री अधिक रहा है। मौसम 14 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 10 से 14 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहेंगे।