बजट सत्र का दूसरा दिन आज:सदन में आज गूंजेगा आंदोलन का मुद्दा, विधायक पूछेंगे- कितनी मौतें हुईं
March 8, 2021
ओवर स्पीड बनी हादसे की वजह:बारात में दो कारों में सवार होकर ढाका ढाणी गए थे 7 दोस्त
March 8, 2021

सफेद हिरण भरेंगे कुलांचें:मिनी जू के डियर पार्क का बढ़ा कुनबा, दिल्ली से आए 3 जोड़ी सफेद हिरण लुभाएंगे

सफेद हिरण भरेंगे कुलांचें:मिनी जू के डियर पार्क का बढ़ा कुनबा, दिल्ली से आए 3 जोड़ी सफेद हिरण लुभाएंगे आपकोमास्टर प्लान 2023 के तहत विकसित हो रहा तिलियार लेक स्थित मिनी चिड़ियाघर
जल्दी ही यहां तैयार होगा जल पक्षियों के लिए बर्ड एब्री
तिलियार स्थित मिनी चिड़ियाघर के डियर पार्क में अब सफेद हिरण कुलांचें भर रहे हैं। दो दिन पहले यहां पर 3 जोड़ी सफेद हिरण सेंट्रल जू से लाए गए हैं। फिलहाल इन हिरणों को पहले से मौजूद काला हिरण व चीतल से अलग एरिया में रखकर इनके चारा-पानी और स्वभाव पर नजर रखी जा रही है। अधिकारी तैनात जू कर्मचारियों से इनकी 24 घंटे रिपोर्ट लेकर मुख्यालय भेज रहे हैं।

सेंट्रल जू अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारी शिवजी रावत के निर्देश पर गत शुक्रवार को मिनी चिड़ियाघर के अधिकारियों की टीम दिल्ली सफेद हिरण लाने के लिए पहुंची। लेकिन उस दिन मात्र एक ही सफेद हिरण पिंजरे में आ सका। क्योंकि दिल्ली स्थित जू में सफेद हिरणों को खुले बाड़े में रखा गया है। यहां पर तार की जाली की बजाए आगे पानी से भरी खाई बनाई गई है। इसीलिए उस सफेद हिरण को लेकर जू कर्मचारियों की टीम रोहतक आ गई। इसके बाद गत शनिवार को दोबारा दिल्ली चिड़ियाघर पहुंची। जहां से और 5 सफेद हिरण लेकर रोहतक मिनी चिड़ियाघर के लिए रवाना हुई। इन हिरणों को सुरक्षित चिड़ियाघर के डियर पार्क में शिफ्ट कर दिया गया है।

चारा-पानी के बाद जुगाली करते दिखे सफेद हिरण

डियर पार्क में आने के बाद रविवार की सुबह तक सफेद हिरणों ने बाड़े की हर चीज को सूंघकर परिचय लिया। कभी बैठे तो कभी कुलांचें भरी। शाम 4 बजे सफेद हिरन डीयर पार्क में चारा खाने के बाद आराम से बैठकर जुगाली करते मिले। जू कर्मचारियों के मुताबिक इन सफेद हिरणों का जुगाली करना बताता है कि तिलियार जू की नई जगह पर उनका सामंजस्य बन रहा है। एहतियातन जू कर्मचारियों को डीयर पार्क के उस हिस्से होकर कम ही गुजरने दिया जा रहा है जहां पर सफेद हिरणों को रखा गया है। साथ ही जू कीपर हर पल की निगरानी में लगाए गए हैं।

अभी दर्शकों की एंट्री पर है बैन

जू के डियर पार्क में काला हिरन व चीतल आदि 15 की संख्या में पहले से हैं। अब सफेद हिरणों के आने के बाद रोहतक आने वाले वन्य जीव प्रेमियों का सफेद हिरण देखने का इंतजार खत्म हुआ। वैसे तिलियार स्थित मिनी चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर सागर व आशा, तेंदुआ पवन-वर्षा, सन्नी-दुर्गा की जोड़ी सहित वन्य जीवों की तादात बढ़ रही है। जो आने वाले दिनों में दर्शकों का मनोरंजन करेगी। हालांकि अभी कोरोना महामारी के मद्देनजर चिड़ियाघर में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित है।

विजिटर पाथ से जुड़ेंगे सभी पिंजरे

फिलहाल निर्माणाधीन एंट्रेंस प्लाजा दर्शकों के लिए मार्च 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह सेंट्रल जू अथॉरिटी की ओर से जारी गाइड लाइन के आधार पर मास्टर प्लान का हिस्सा है। मिनी जू में बनने वाले 25 नए एनक्लोजर में शेर का पिंजरा, कछुआ घर, घड़ियाल एनक्लोजर और ओपन बर्ड एब्री भी बनेगी। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार किया जाएगा। सभी जीव-जंतुओं के पिंजरे के सामने से विजिटर पाथ भी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES