विक्की की उरी बेस कैंप विजिट:फोटोज शेयर कर विक्की कौशल बोले-हमारे महान सशस्त्र बलों के साथ समय बिताना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मानविक्की कौशल हाल ही में कश्मीर के उरी बेस कैंप पहुंचे थे। उन्हें इंडियन आर्मी की तरफ से इनविटेशन मिला था। अपनी उरी बेस कैंप विजिट के बारे में विक्की ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर बताया। फोटोज के साथ विक्की ने एक स्पेशल नोट भी लिखा है। अपने इस नोट में विक्की ने उन्हें उरी बेस कैंप पर इनवाइट करने के लिए इंडियन आर्मी को शुक्रिया भी कहा है।
विक्की कौशल ने नोट में लिखा, “मुझे कश्मीर के उरी बेस कैंप में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का दिल से धन्यवाद। आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक सुंदर दिन बिताने का मौका दिया, जो इतनी गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरे थे। हमारे महान सशस्त्र बलों के साथ समय बिताना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है, शुक्रिया, जय हिन्द।” विक्की ने जो फोटोज शेयर की हैं, उसमें वे इंडियन आर्मी के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं।साल 2019 में रिलीज हुई थी ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’
विक्की कौशल की उरी बेस कैंप विजिट की यह फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस को इन फोटोज ने एक बार फिर विक्की कौशल की फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ की याद दिला दी। ‘उरी’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ढेर सारी यादों को वापस लेकर आना।’ विक्की कौशल की फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और सबसे बड़ी हिट रही थी। फिल्म में विक्की के दमदार परफॉर्मेंस के चलते उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। यह फिल्म इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक की घटना पर बेस्ड थी।
उधम सिंह की बायॉपिक में नजर आएंगे विक्की
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जल्द ही उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायॉपिक में नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा विक्की ‘द इमोर्टल अश्वत्थामा’ और करण जौहर की पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में भी दिखाई देंगे।