ट्रेन में बढ़े यात्री:अब ट्रेनों में रोज बढ़ रही यात्रियों की संख्या, हाेली के मद्देनजर रिजर्वेशन वाले भी बढ़ रहे
March 8, 2021
बजट सत्र का दूसरा दिन आज:सदन में आज गूंजेगा आंदोलन का मुद्दा, विधायक पूछेंगे- कितनी मौतें हुईं
March 8, 2021

मौसम का मिजाज:पश्चिमी विक्षाेभ के कारण 11 और 12 काे बारिश के आसार

मौसम का मिजाज:पश्चिमी विक्षाेभ के कारण 11 और 12 काे बारिश के आसार, दिन के तापमान में आ सकती है 5 डिग्री गिरावटरविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया
अरब सागर से मिल रही नमी के कारण सुबह और शाम को धुंध छा सकती है
पाकिस्तान से जम्मू एंड कश्मीर की तरफ से आ रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 मार्च से मौसम में बदलाव आ जाएगा। 11 और 12 मार्च को गरज और तेज हवाओं संग बारिश के आसार बन रहे हैं। इस कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। वहीं, अरब सागर से मिल रही नमी के कारण सुबह और शाम को धुंध छा सकती है। मार्च के शुरू से मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं। रविवार सुबह आसमान साफ रहा। दोपहर को आंशिक रूप से बादल छा गए। अरब सागर की ओर से आ रही नमी के कारण उमस महसूस की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।

आगे क्या, दो दिन बढ़ेगा तापमान हरियाणा कृषि विज्ञान मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खींचड़ ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि 10 मार्च से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो जाएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में अधिक होने की उम्मीद है। इस कारण 11 और 12 मार्च को तेज हवाओं और गरज-चमक संग बारिश के आसार बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES