देश का पहला आदर्श गांव टेकुलोडु: यहां के लोग अपनी आत्मनिर्भरता की कहानी बताने को तैयार
March 8, 2021
करीना कपूर खान बोलीं-‘ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं
March 8, 2021

दीदी का मोदी को जवाब:ममता बोलीं- परिवर्तन बंगाल में नहीं, दिल्ली में होगा;

दीदी का मोदी को जवाब:ममता बोलीं- परिवर्तन बंगाल में नहीं, दिल्ली में होगा; BJP वोट खरीदना चाहे तो पैसे ले लेना और TMC को वोट देनाकोलकाता में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कुछ देर बाद पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सिलिगुड़ी में पदयात्रा निकाली। इसमें उन्होंने LPG सिलेंडर की महंगी कीमतों के बहाने केंद्र सरकार और BJP को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत एक सिंडिकेट के बारे में जानता है। यह सिंडिकेट मोदी और अमित शाह का है। PM मोदी लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ बोलते हैं। बंगाल के लोग बहुत खतरे में आ जाएंगे, अगर BJP जैसी विभाजनकारी ताकत राज्य में सत्ता पर काबिज होती है।

BJP नेताओं के बार-बार ‘खेला होबे’ शब्द इस्तेमाल करने पर ममता ने उसी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि खेला होबे। हम खेलने के लिए तैयार हैं। मैं वन-ऑन-वन खेलने के लिए तैयार हूं। अगर वे (BJP) वोट खरीदना चाहते हैं, तो उनसे पैसे ले लें और TMC को वोट दें। पोरीबोर्तन (परिवर्तन) दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं। उन्होंने (PM मोदी) कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन यूपी, बिहार और अन्य राज्यों को देखें। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं।

नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता, शुभेंदु अधिकारी से मुकाबला
ममता ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उतरने का ऐलान किया। तृणमूल से BJP में गए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक रह चुके हैं। BJP ने उन्होंने यहीं से टिकट दी है। ऐसे में यह सीट बंगाल चुनाव में सबसे चर्चित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES