हरियाणा की होनहार बेटियां:पूनम ने बहन कोदेख प्रैक्टिसशुरूकी,किसान पिता कहते थे-मन से मेहनत जरूरी
March 8, 2021
कोई कमजोर नहीं होता, लक्ष्य की ओर एक कदम बढ़ाते हुए मेहनत करें ताे कामयाबी जरूर मिलती है
March 8, 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:आज पंजाब से टिकरी बॉर्डर पहुंचेंगे महिलाओं के जत्थे,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:आज पंजाब से टिकरी बॉर्डर पहुंचेंगे महिलाओं के जत्थे, किसान आंदोलन में मंच संभालेंगी महिलाएंहजारों महिलाएं रविवार रात से सुबह तड़के तक टिकरी बॉर्डर पहुंच जाएंगी
ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों के फाइनल एग्जाम में व्यस्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को बहादुरगढ़ में किसानों का स्टेज महिलाओं के हाथों में होगा। किसान संगठन ने दावा किया कि पंजाब के विभिन्न जिलों से करीब 40 हजार महिलाएं दिल्ली रवाना हो गई हैं। क्रांतिकारी किसान संघ के अवतार सिंह मेहमा ने दावा किया कि मंच प्रबंधन सिर्फ महिलाओं की ओर से किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने बताया कि महिलाएं पंजाब से 600 मिनी बसों, 115 ट्रक-कैंटर और 200 छोटी गाड़ियों से निकली हुई हैं। हजारों महिलाएं रविवार रात से सुबह तड़के तक टिकरी बॉर्डर पहुंच जाएंगी। ज्यादातर महिलाएं अपने बच्चों के फाइनल एग्जाम में व्यस्त हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद 9 तक पंजाब लौट जाएंगी। इधर, संयुक्त किसान मोर्चा ने नागरिकों से अपील की है कि अपने विधायकों से मिलें और अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ वोट डलवाए, यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो जनता आगे किसान-विरोधी विधायकों को सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES