काेराेना काल:मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा टाइम बिताने से ग्लूकोमा के400मरीज मिले,
March 7, 2021
बिन्नी गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार:कलायत में व्यापारियों व दुकानदारों से मांगी थी रंगदारी
March 7, 2021

डीसी के मनाने पर नहीं माने किसान, एक घंटे बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा रद्द

किसानों को मनाने का प्रयास:डीसी के मनाने पर नहीं माने किसान, एक घंटे बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा रद्दभाजपाइयों की सुरक्षा में लगाए थे 700 पुलिस कर्मी, सात डीएसपी और 14 इंस्पेक्टर
किसान नेताओं के विरोध के बीच देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का जगाधरी दौरा रद्द कर दिया गया। विरोध का ऐलान करने वाले किसान नेताओं को प्रशासन 2 दिन से मनाने में लगा था, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार शाम डीसी ने आखिरी बार किसान नेताओं को कैंप ऑफिस में बुलाकर मनाने का प्रयास किया।

यहां पर किसानों ने दो टूक कहा विरोध होकर रहेगा और किसान भाजपा के कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। इसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट लिया और भाजपा नेताओं को देते हुए सुझाव दिया। इसके बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वहीं, देर रात डीसी ने किसानों को बुलाकर समझाया कि भाजपा कार्यक्रम रद्द हा चुका है इसलिए आप कार्यक्रम स्थल पर न जाएं।

हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के निजी व्यस्तता के चलते कार्यक्रम रद्द किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया विधानसभा सत्र चला हुआ है। जिससे पार्टी नेता व्यस्त हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष भी विधानसभा सत्र की वजह से व्यस्त है। जिसके कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा है। जल्द ही कार्यक्रम की दोबारा रूपरेखा तैयार कर तारीख तय की जाएगी। उधर, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कार्यक्रम किसानों के विरोध के चलते रद्द किया गया है।

प्रशासन ने अर्थमूविंग मशीन से लगवाए थे पक्के बेरिकेड्स

रविवार काे हाेने वाले भाजपा संगठन के कार्यक्रम का विराेध का एेलान किया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को आना था। इसे लेकर जगाधरी अग्रसेन चौक से लगता डेढ़ से दो किलोमीटर का एरिया प्रशासन ने सील कर दिया था। शनिवार को ही यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई थी।

700 पुलिस कर्मियों के साथ सात डीएसपी और 14 इंस्पेक्टर यहां तैनात किए थे। जहां भाजपा नेता शनिवार को दिनभर रविवार के तय कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे तो वहीं किसान नेता गांव-गांव जाकर विरोध में साथ देने की अपील करते रहे थे। धार्मिक स्थलों से अनाउंसमेंट कराई गई कि विरोध करने पहुंचें। वहीं, प्रशासन दिनभर मीटिंग में जुटा रहा कि किस तरह से विरोध और टकराव की स्थिति से निपटा जाए।

एसपी ने सुबह ली एसएचओ की मीटिंग

सुबह एसपी कमलदीप गोयल ने सभी एसएचओ की मीटिंग ली। शाम को एसपी पुलिस टीमों के साथ सुरक्षा इंतजाम देखने पहुंचे। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा और जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की।

वहीं शाम को डीसी कैंप ऑफिस में किसान नेताओं को बुलाया गया। यहां किसान नेताओं से अपील की गई कि वे कार्यक्रम का विरोध न करें। लेकिन किसान नेताओं ने विरोध से पीछे हटने से मना कर दिया। जिसकी सूचना प्रशासन ने भाजपा नेताओं को दी, इसके बाद कार्यक्रम रद्द किया गया। कार्यक्रम अग्रसेन चौक पर स्थित एक रिसॉर्ट में होना था।

भाजपा नेता बोले-यह संगठन का कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का जगाधरी में एक दिन का प्रवास का कार्यक्रम था। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने सुबह पत्रकार वार्ता में कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा संगठन के कार्यक्रम है। इन कार्यक्रमों का सरकार से ताल्लुक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES