देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे जवान:CRPF की 82वीं वर्षगांठ पर लोगों को जानकारी देने के लिए सेक्टर-17 में लगाई हथियारों की प्रदर्शनीदेश की रक्षा के अलावा आंतरिक मामलों को शांत करने में प्रमुख भूमिका निभा रही सीआरपीएफ
सीआरपीएफ के डीआईजी ने कहा- देश की सुरक्षा के लिए हर कदम पर अपना योगदान दिया जा रहा
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 82वीं वर्षगांठ को लेकर शुक्रवार को शहर के सेक्टर-17 प्लाजा में हथियारों की प्रदर्शनी लगा कर लोगों को उनके बारे में जानकारी दी गई। CRPF जवानों की ओर से इस मौके पर लोगों को यह भी बताया गया किस तरह से दुश्मनों को खत्म करने के लिए अपने हथियारों से उन्हें सबक सिखाया जाता है। काफी संख्या में लोगों ने पहुंच कर इस प्रदर्शनी में रखे गए हथियारों के बारे जानकारी ली।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई
इस मौके पर सरदार पोस्ट रण ऑफ कच्छ गुजरात में 9 अप्रैल 1965 में पाकिस्तान से हुई लड़ाई के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। जिसमें कुछ जवानों ने सीमा पर रहकर पाकिस्तान के तीन हजार से ज्यादा सैनिकों को रोका था। इसके अलावा हॉट स्प्रिंग लद्दाख में 21 अक्टूबर 1959 में चीन के साथ हुए युद्ध की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। जिसमें दुश्मनों के साथ सीमा पर लड़ाई में भी CRPF के जवानों ने अदभ्य साहस का परिचय दिखाया था।आंतरिक सुरक्षा में लगे जवान
इस मौके CRPF ग्रूप सेंटर पिंजौर के DIG सुनील थोर्पे विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए CRPF के जवान अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय इस फोर्स का नाम क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस था। आजादी के बाद उस समय के होम मिनिस्टर सरदार पटेल ने इस फोर्स का गठन कर इसका नाम बदल कर CRPF रखा। उन्होंने कहा इस समय देश की सबसे बड़ी फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा का काम देखती है। उन्होंने कहा कि CRPF के 82 साल पूरे होने को लेकर लोगों को जानकारी देने के लिए इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
9 तरह के आधुनिक हथियारों को दिखाया गया
प्लाजा में लगाई गई हथियारों की प्रदर्शनी में 9 तरह के आधुनिक हथियारों को दिखाया गया। इसके अलावा फोर्स के 50 साल से ऊपर के जवानों ने हथियारों की ड्रिल करके दिखाई। प्रदर्शनी के दौरान 51 MM मोर्टार, 9 MM मशीनगन, नाइट विजन, दूरबीन, एके-47, 762 MM मशीनगन, रॉकेट लांचर सहित कई तरह के हथियारों को दिखाया गया। नाइट विजन के बारे जवानाें ने यह बताया कि दूर से आते किसी भी व्यक्ति के पास किस तरह का हथियार है इसका पता गहरी रात में भी पता चल जाता है।