चुनाव आयोग ने हेल्थ मिनिस्ट्री को चिट्‌ठी लिखकर नियमों का पालन करने को कहा
March 6, 2021
जमीर जागा, जुर्म कबूला:खुद ही आगे आए 28 सरकारी कर्मचारी, बोले-3.85 लाख रुपए जमा कर लो,
March 6, 2021

भाजपा का विधानसभा चुनाव प्रोग्राम:BJP ने असम में 70 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की,

भाजपा का विधानसभा चुनाव प्रोग्राम:BJP ने असम में 70 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की, तमिलनाडु में AIADMK गठबंधन के साथ 20 सीटों पर लड़ने का किया ऐलानअसम में 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे; CM सोनोवाल परंपरागत माजुली से लड़ेंगे
असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 70 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल माजुली और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा जालुकबरी की परंपरागत सीटों से ही चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, देर रात पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी स्थिति साफ कर दी। भाजपा यहां 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही कन्याकुमारी लोकसभा उपचुनाव के लिए भी अपना प्रत्याशी देगी। भाजपा का यहां AIADMK के साथ गठबंधन है। तमिलनाडु में 6 अप्रैल को 234 सीटों पर मतदान होंगे।भाजपा ने असम गण परिषद और UPPL से गठबंधन किया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। असम गण परिषद को 26 सीटें और UPPL को 8 सीटें दी गई हैं।

भाजपा के सामने कांग्रेस और AIUDF की चुनौती
असम में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर 126 विधानसभा सीटों में से 100 प्लस का टारगेट रखा है। लेकिन, कांग्रेस और मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच हुए गठबंधन ने उसकी परेशानी बढ़ा दी है। कांग्रेस ने 6 राजनीतिक दलों के साथ महागठबंधन बनाया है। इस महागठबंधन में AIUDF समेत CPI, CPM, CPM (ML) और CAA के खिलाफ बने क्षेत्रीय आंचलिक गण मोर्चा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES