कोरोना का कहर:फिर से बढ़ रहा कोरोना, प्रदेश में एक दिन में 26 स्कूली बच्चों समेत 218 कोरोना पॉजिटिव मिलेप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार जारी है। प्रदेश में शुक्रवार को 218 नए मरीज मिले। इनमें 26 विद्यार्थी शामिल हैं। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 51 तो पंचकूला में 41, पानीपत में 24, कुरुक्षेत्र में 19 तो अंबाला में 15 मरीज मिले हैं, जबकि करनाल में एक मरीज की मौत हो गई है।
प्रदेश में एक दिन में 124 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब 2443 एक्टिव मरीज रह गए हैं। सीरियस मरीजों की संख्या भी बढ़कर 37 हो गई है। इनमें 1 वेंटीलेटर पर हैं तो 36 ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर ईलाज ले रहें हैं। गुड़गांव में 29, फरीदाबाद में 7, हिसार में 2, अंबाला में 15, करनाल में 14, पानीपत में 9, पंचकूला में 12, कुरुक्षेत्र में 13, यमुनानगर में 7, भिवानी में 2, झज्जर व पलवल में एक-एक, फतेहाबाद में 2, कैथल में 7, जींद में 2 व नूंह में एक मरीज ठीक हुआ है। चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, सिरसा, रेवाड़ी, रोहतक व सोनीपत में कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है।