कमर्शियल फार्मिंग का आइडिया आया,अबआंवलेऔरएलोवेराकी खेती सेसालानाएक करोड़ पहुंचा टर्नओवर
March 5, 2021
यात्रीगण कृपया ध्यान दें:अब वॉट्सऐप पर मिलेगा ट्रेनों की रियल टाइम जानकारियां,
March 5, 2021

175 पॉइंट गिरकर 50,670 पर आया सेंसेक्स, BSE पर 54% शेयरों में गिरावट

175 पॉइंट गिरकर 50,670 पर आया सेंसेक्स, BSE पर 54% शेयरों में गिरावटकमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट है। BSE सेंसेक्स 175 अंक नीचे 50,670.64 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है, जबकि ONGC का शेयर 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

BSE पर 54% शेयरों में गिरावट

एक्सचेंज पर 2,776 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,110 शेयरों में बढ़त और 1,515 में गिरावट है। इसमें 232 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट 208.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 209.72 लाख करोड़ रुपए रहा था।

निवेशक सबसे ज्यादा बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी बैंक और मेटल इंडेक्स में 1.90% की गिरावट है। निफ्टी इंडेक्स भी 57 अंकों गिरावट के साथ 15,023.50 पर आ गया है।US बॉन्ड यील्ड बढ़ने से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली
जापान की करेंसी येन 8 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते निक्केई इंडेक्स 1.52% नीचे 28,489 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है। कल भी इंडेक्स में 2% की गिरावट रही थी। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 341 अंकों की गिरावट के साथ 28,895 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी 1-1% की गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिका में फेड रिजर्व ने बॉन्ड यील्ड में 6 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए, जिससे शेयर बाजार में भारी बिकवाली रही। नैस्डैक इंडेक्स 2.11% नीचे 12,723 अंकों पर बंद हुआ था। इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से 10% फिसल चुका है। डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स भी 1-1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

बाजार में 4 मार्च को बिकवाली रही
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 598.57 अंक नीचे 50,846.08 पर और निफ्टी 164.85 अंक नीचे 15,080.75 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 223.11 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 788.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES