मॉडल टाउन के एक परिवार के 4 सदस्य मिले पाॅजिटिव:22 नए कोरोना केस मिले, यह 61 दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा; एक्टिव केस भी 49 दिन बाद 100 के पारप्रतिदिन बढ़ रहा कोरोना, लोग नहीं हो रहे सावधान, न तो मास्क लगा रहे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे
सैंपलिंग का ट्रेंड: इस साल अब तक का सबसे ज्यादा पाॅजिटिव रेट 2.51%
जिले में गुरुवार काे 61 दिनाें बाद यानी 3 जनवरी (25) के बाद सबसे ज्यादा 22 काेराेना के केस मिले हैं। गुरुवार काे मिले नए केसाें में माॅडल टाउन के एक परिवार के 4 सदस्य भी पाॅजिटिव मिले हैं। मार्च के पिछले 4 दिनाें में 52 नए केस मिले हैं। यानी राेजाना औसतन 13 केस मिले। जबकि फरवरी में 52 केस आने में 13 दिन लगे थे। यानी राेजाना 4 की औसत रही। जबकि जनवरी में 3 दिनाें में ही 52 केस मिल गए थे।
जिले में काेराेना के कुल केसाें का आंकड़ा 10 हजार 958 हाे चुका है। एक्टिव केस 110 हाे गए हैं। गुरुवार काे 5 केसाें की रिकवरी के साथ जिले में अब तक 10 हजार 686 लाेगाें ने काेराेना काे हराया है। गुरुवार काे 523 सैंपल लिए गए। वहीं, 5 केस अनट्रेस चल रहे हैं। काेराेना से जिले के 157 लाेगाें की माैत हाे चुकी हैं। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
ये लापरवाही हो सकती है भारी: आपका मास्क कहां है
गुरुवार काे कई रिकाॅर्ड टूटे
एक्टिव केस 100 के पार: गुरुवार काे एक्टिव केसाें का अांकड़ा 100 के पार हाेकर 110 हाे गया है। यह 14 जनवरी के बाद सबसे ज्यादा है। जिले में 14 जनवरी काे 112 केस एक्टिव थे। यानी 49 दिनाें में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हुए हैं।
एक्टिव केस अब 1 प्रतिशत से ज्यादा: एक्टिव केस बढ़ने के कारण कुल केसाें की संख्या के हिसाब से देखें ताे एक्टिव केस 1 प्रतिशत से ज्यादा हाे गए हैं। इससे पहले 14 जनवरी काे 1.05 प्रतिशत केस एक्टिव थे। एक्टिव केसाें के मामले में प्रदेश में पानीपत टाॅप-8 में पहुंच गया है।
रिकवरी 0.72 प्रतिशत तक गिरी: जिले में 3 फरवरी काे रिकवरी का आंकड़ा 98.22% पर पहुंच गया था। लगातार रिकवरी का आंकड़ा गिरते-गिरते 98 प्रतिशत से नीचे आ गया है। गुरुवार काे नए केसाें के मुकाबले रिकवरी करीब 5 गुना तक कम हुई है। गुरुवार तक रिकवरी 97.51 प्रतिशत रही।
बड़ी चिंता: केसाें के लगातार बढ़ने से डाॅक्टराें ने चिंता जताई है कि इस तरह से केस बढ़े ताे जिले में 10 मार्च तक 11 हजार केस हाे जाएंगे। फिर पानीपत 9वां जिला हाेगा जिसमें इतने ज्यादा केस हाेंगे।